Share this
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड के विभिन्न गांव में शारदीय नवरात्र विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बुधवार को माता दुर्गा को आगमन के लिए गाजे-बाजे के साथ बेलनयोति किया गया।
लदनियां प्रखंड के पिपराही गांव में दुर्गा पूजा के पंडाल का निर्माण कोलकाता रानीगंज,आसनसोल में निर्मित मंदिर आकार पर हुआ है।
पूजा कमिटी के सचिव अशोक कुमार सेन, पूर्व मुखिया दिलीप कुमार यादव एवं राधवेंद चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में वन प्राणियों के जीवन में अवैध वन कटाई से उत्पन्न समस्या, जल-जीवन एवं हरियाली अभियान अनुपालन नहीं होने से आम लोगों में समस्या उत्पन्न होने लगे हैं।
माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए कटरा से माता के मन्दिर तक जाने वाली दुर्गम रास्ते में श्रद्धालुओं के उतपन्न बाधा को दर्शाया गया है।
भारत नेपाल के बीच मैत्री सम्बंध को मजबूती के लिए प्रयास किया गया है।