Share this
मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड में दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। प्रखंड के राज राजेश्वरी मंदिर डोकहर स्थान, बेलाही, करमौली, हरिपुर डीहटोल, हरिपुर मालटोल, हरिपुर बक्शी टोल, लोहा, पुरानी दुर्गा मंदिर नरार पश्चिम, नरार हाई स्कूल कैम्पस दुर्गा मंदिर, मलमल सहित सभी जगह दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक संपन्न हो गया।
साथ ही शनिवार को प्रतिमा विसर्जन कर दिया गया। प्रतिमा विसर्जन को लेकर जगह-जगह जुलूस निकाला गया। कलुआही के थानाध्यक्ष राहुल देव ने बताया नरार पुरानी दुर्गा मंदिर, राजराजेश्वरी मंदिर डोकहर में स्थाई मूर्ति रहने के कारण वहां प्रतिमा विसर्जन नहीं किया गया। इसके अलावा लोहा को छोड़कर सभी जगह प्रतिमा विसर्जन कर दिया गया। लोहा दुर्गा मंदिर में कोजागरा के दिन प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।