नशे में धुत पति ने अपनी ही पत्नी पर किया जानलेवा हमला।

Share this

मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड में शराब के नशे में धुत्त पति ने अपने पत्नी पर जान लेवा हमला कर दिया, जिसमें महिला की दायां बाँह कट गया। इस बाबत बरदाही गाँव निवासी बौकू राम की पत्नी उर्मिला देवी स्थानीय थाना में अपने पति को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

घटना शुक्रवार की है।गौरतलब है कि बौकू राम शुक्रवार सुबह में शराब के नशे में धुत हो कर घर आया। घर आते ही अपने पत्नी को गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो उसने धान काटने वाले हंसुवा से वार कर दिया। महिला ने जान बचाने हेतु हाथ से हंसुवा की वार को रोकने की प्रयास की। हंसुवा महिला की दाहिने बाँह पर जा लगा।घटना में महिला की बाँह काफी मात्रा में कट गया।

महिला वहीं बेहोश हो गई।परिवार के अन्य सदस्यों के द्वारा महिला की जान बचाई गई। आननफानन में घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के उपरांत महिला को घर भेज दिया गया। नामजद आरोपी पिछले दो तीन वर्षो से अपने पत्नी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करता आ रहा है। आसपास के पड़ोसी भी भी ऊक्त शराबी से परेशान रहता है।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    खजौली प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल व नम आँखों से माँ की हुई विदाई, पुलिस रही मुस्तैद

    मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड भर में दुर्गा पूजा का त्योहार प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। विभिन्न दुर्गा पूजा समिति द्वारा रविवार को माता दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की…

    बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत।

    बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गया। घटना जिले के बाबूबरही प्रखंड के महेशबाड़ा पंचायत के बेला बक्साही गांव की वार्ड संख्या-13 का है। शनिवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *