Share this
मधुबनी
प्रथम सीनियर स्टेट लगोरी चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आज लगोरी मधुबनी की बालक/बालिका टीम रवाना हुई। टीम में 15 बालक तथा 15 बालिका शामिल है। ज्ञात हो कि लगोरी एसोसिएशन आफ बिहार के द्वारा 19 से 20 अक्टूबर बेगूसराय जिले में उक्त प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रथम सीनियर स्टेट लगोरी प्रतियोगिता में मधुबनी की टीम पहली बार भाग लेगी। बालक टीम का कप्तान अमित कुमार चौधरी तथा उप कप्तान मो. प्रवेज को बनाया गया है, जबकि कोच मन्टू कुमार होंगे बालिका टीम की कप्तान रुचि कुमारी तथा उप कप्तान पुष्पा कुमारी को बनाया गया है। टीम की कोच जानकी कुमारी होंगी।
टीम इस प्रकार से है : –
पुरुष टीम अमित कुमार चौधरी, मो. प्रवेज आलम, उमेश कुमार मंडल, छोटू कुमार, हीरालाल साह, राकेश कुमार, मोनू कुमार पासवान, सत्यनारायण कुमार, ललित कुमार, मो. जावेद अंसारी, जितेंद्र सिंह, सुजीत कुमार , राम कुमार चौधरी, मंजय कुमार, रुपेश कुमार मंडल वहीं बालिका टीम जानकी कुमारी, रूचि कुमारी, रागिनी कुमारी, लक्ष्मी महारानी, गीता महारानी, सरस्वती महारानी, गुड़िया कुमारी, मौसम कुमारी दुर्गा कुमारी ज्योति कुमारी, खुशबू कुमारी, रितु कुमारी, पुष्पा कुमारी, मनीषा कुमारी, जूही कुमारी, नंदनी कुमारी आदि राज्य से आए पर्यवेक्षक सह संयुक्त सचिव बिहार लगोरी संघ के संतोष कुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना दी।
वही मधुबनी लगोरी संघ के संयोजक सह राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित मन्टू कुमार ने कहा कि लगोरी भारत का प्राचीन व ऐतिहासिक खेल है, जिसे स्वयं भगवान श्री कृष्णा खेला करते थे, इस खेल में जुड़ना और जिले में गठन करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। आने वाले समय में यह मधुबनी जिले में जन-जन का खेल बने ऐसा प्रयास किया जाएगा।