धनतेरस कब है??धनतेरस पर न खरीदें ये वस्तुएं, नही तो होगा नुकसान।

Share this

धनतेरस तिथि 2021- 2 नवंबर, मंगलवार
धन त्रयोदशी पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम 5 बजकर 25 मिनट से शाम 6 बजे तक।
प्रदोष काल- शाम 05:39 से 20:14 बजे तक।
वृषभ काल- शाम 06:51 से 20:47 तक।

धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है।साथ ही इस दिन धनवंतरी जयंती भी मनाया जाता है।धनतेरस पर खरीददारी करना बहुत शुभ माना जाता है। सोने, चांदी, हीरे, जवाहरत से लेकर बर्तन झाड़ू और धनिया खरीदते हैं। लेकिन कुछ ऐसी चीजें भी हैं जो धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए। इस बार धनतेरस 2 नवंबर को है। हम आपको 10 ऐसी चीजें बता रहे हैं, जिनमें से एक भी धनतेरस पर नहीं खरीदनी चाहिए।या यूं कहें कि ये दस चीजें घर नही लानी चाहिए। 

1. धनतेरस के दिन बहुत से लोग स्टील के बर्तन नहीं खरदीने चाहिए। स्टील शुद्ध धातु नहीं है। इस पर राहु का प्रभाव भी ज्यादा होता है। धनतेरस पर पीतल खरीदना शुभ होती है। 
2.  एल्यूमिनियम को दुर्भाग्य का सूचक माना गया है। धनतेरस के  त्योहार पर एल्यूमिनियम की कोई भी नई चीज घर नहीं लानी चाहिए।
3. धनतेरस पर भूलकर भी लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।  ऐसा करने से त्योहार पर धन कुबेर की कृपा नहीं होती है।
4. धनतेरस के दिन धारदार वस्तुएं जैसे चाकू, कैंची, पिन, सूई नहीं खरीदना चाहिए। धनतेरस पर इन चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।
5.  धनतेरस पर प्लास्टिक से बना किसी भी तरह का सामान घर न लेकर आएं। प्लास्टिक का सामान बरकत नहीं देता है। 
6. धनतेरस पर सेरामिक यानि कि चीनी मिट्टी से बने बर्तन या गुलदस्ता नहीं खरीदने चाहिए। इन चीजों में स्थायित्व नहीं रहता है, जिससे घर में बरकत नहीं होती। 
7. धनतेरस पर कांच के बर्तन नहीं खरीदने चाहिए। कांच का संबंध राहु से माना जाता है। इस दिन कांच की चीजों का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
8. धनतेरस के दिन काले रंग की चीजें घर में नहीं लानी चाहिए। काला रंग हमेशा से दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है।इसलिए काले रंग का कोई भी वस्तु लाने से बचें। 
9. धनतेरस के दिन मिलावटी चीजों से सतर्क रहिए। इस दिन शुद्ध तेल या घी का दीपक जलाने से बरकत आती है। 
10. धनतेरस पर अगर आप कोई बर्तन खरीद रहे हैं तो उसे घर में लाने से पहले पानी या चावल से भर लें। घर में खाली बर्तन लेकर प्रवेश ना करें। 

कैसा लगा मेरा ये पोस्ट कॉमेंट कर जरूर बताएं।और हां, शेयर कर अपने परिजनों को भी ये बात जरूर बताएं।

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण:- प्रशांत किशोर।

पटना। जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जन सुराज के…

जानिए आज का राशिफल, किन राशि वालों को होगा फायदा या होगा नुकसान..

चन्द्रराशिः मेष राशिफल (28 जुलाई, 2024)उदास और अवसादग्रस्त न हों। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। जितना आपने सोचा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *