उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल,देखें किन्हें कौन सिंहासन मिला??

Share this

मंत्रिमंडल में पहली बार कानपुर से एक भी मंत्री नहीं:सतीश महाना के भी मंत्री न बनाने से चर्चाओं का बाजार गर्म; 1991 से पहली बार नहीं मिला नेतृत्व
मंत्रिमंडल में पहली बार कानपुर से एक भी मंत्री नहीं:सतीश महाना के भी मंत्री न बनाने से चर्चाओं का बाजार गर्म; 1991 से पहली बार नहीं मिला नेतृत्व

8 बार के विधायक सतीश महाना को मंत्रिमंडल से बाहर रखा गया है।

यूपी मंत्रिमंडल में इस बार कानपुर से एक भी विधायक को शामिल नहीं किया गया है। हालांकि प्रदेश में दूसरे सबसे सीनियर विधायक सतीश महाना का मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा था। बीती योगी सरकार में कानपुर से मंत्रिमंडल में 4 विधायकों को मंत्री बनाया गया था। एक मंत्री न बनाए जाने से राजनैतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं विधायकों में भी काफी निराशा है। हालांकि चर्चा है कि उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

पहली बार एक भी मंत्री नहीं
कल्याण सिंह दो बार यूपी के मुख्यमंत्री रहे। 1991 और 1997 में बनी दोनों ही सरकारों में कानपुर से प्रेमलता कटियार और बाल चंद्र मिश्रा मंत्री रहे। 24 जून, 1991 को यूपी में पहली बार भाजपा की सरकार बनी थी। दूसरी बार 1997 में तेरहवीं विधानसभा में भाजपा राज्य की सत्ता में आई, तो कल्याण सिंह फिर मुख्यमंत्री बने। 15 साल बाद 2017 में भाजपा सरकार बनी और योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने। 2017 में बनी सरकार में कानपुर से 4 मंत्री बनाए गए थे।

हर किसी के चेहरे पर निराशा
यूपी में भाजपा सरकार बनने को लेकर भाजपाइयों में जहां खुशी की लहर है। वहीं कानपुर से एक भी मंत्री न बनने से निराशा भी साफ देखी जा रही है। बीती सरकार में सतीश महाना और दिवंगत कमलरानी वरुण को कैबिनेट में शामिल किया गया था। वहीं मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर सलिल विश्नोई, महेश त्रिवेदी और सुरेंद्र मैथानी का नाम भी खूब चला, लेकिन वे भी जगह नहीं बना सके।

महापौर के नाम की उड़ी अफवाह
यूपी मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने को लेकर महापौर प्रमिला पांडेय का नाम भी चलने लगा। दरअसल, महापौर प्रमिला पांडेय सुबह सीएम आवास शिष्टाचार भेंट करने चली गई थीं। ऐसे में ये माना जाने लगा कि उन्हें भी मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए बुलाया गया है। बता दें कि कानपुर से इस बार भाजपा के 7 विधायक जीते हैं।

कानपुर देहात से बने 3 मंत्री
इस बार कानपुर देहात से 3 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। सिकंदरा से विधायक अजीत पाल को दोबारा मंत्री बनाया गया है। जबकि प्रतिभा शुक्ला और राकेश सचान को भी इस बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। इकाना स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सभी को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई।

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

स्वाभिमान पार्टी की दो दिवसीय बैठक हुई सम्पन्न..

स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक दिनांक 14-15 सिंतबर 2024 को यादव भवन ढांसा नजफगढ नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बलदेव राज सूद की अध्यक्षता में संपन्न…

Modi Cabinet : बिहार से ललन सिंह और जीतन राम मांझी ने ली शपथ..

Modi Cabinet एनडीए संसदीय दल के नेता चुने गए नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने हिंदी भाषा में शपथ ग्रहण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *