आज का दैनिक राशिफल।किस राशि का कैसा रहेगा आज का दिन ??

Share this

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज का राशिफल
04 जून 2022 , शनिवार

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन सामान्य रहेगा ।संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा तथा मनोरंजन संबंधी कार्यक्रम भी बनेंगे। पारिवारिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने में आपका विशेष योगदान रहेगा। और आप उसमें कामयाब भी रहेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
कार्यक्षेत्र में आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। परंतु कार्य संपन्न होने में कुछ व्यस्त रह सकते हैं। इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य बनाकर रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग तथा विद्यार्थियों को इस प्रतियोगी माहौल में अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
अगर आप राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाकर रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम भी आज हल हो सकता है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कार्य क्षेत्र में इस समय सूझबूझ व समझदारी से आप किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा तथा वे लोग कार्यों को मन लगाकर करेंगे। आय के स्रोतों में भी इजाफा होगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। वर्तमान समय में जैसा चल रहा है उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अनजान लोगों के साथ किसी भी तरह का बिजनेस करते समय पूरी तरह चौकन्ना रहें। क्योंकि इस तरह की लापरवाही आपको नुकसान दे सकती है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आपका दिन मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक सम्मान मिलैगा। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाओं पर कार्य करते समय वास्तुविद की सलाह अवश्य लें। इससे आपके घर में सकारात्मकता आएगी। साथ ही प्रत्येक कार्य को करने से पहले बजट का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी। ऑर्डर को समय पर पूरा करने से मार्केट में आपकी साख बनेगी। इस समय प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत से काम लेना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
इस समय व्यवसाय में आपके पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण स्थितियां बन रही हैं, इसलिए पूरी गंभीरता के साथ अपने कार्यों को अंजाम दे। धीमी गति से चल रहे काम में अब सुधार आएगा। ऑफिस मे सहकर्मी ईर्ष्या तथा जलन की भावना से आपके कार्यों में कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों में आज अचानक ही किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी, जिससे आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। इस समय किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह की अवहेलना ना करके उस पर गंभीरता से विचार करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। इस समय मार्केट से संबंधित कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। तथा अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा । धार्मिक कार्यक्रम बनेंगे । धन धान्य से सम्पन्न होंगे। जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए प्रयासरत रहें और आशावादी बने रहें। परंतु अपनी दिनचर्या में अत्यधिक अनुशासन और मेहनत की आवश्यकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सभी कुछ हासिल करेंगे। यदि कोई समस्या आए तो आपको धैर्यता बनाएं रखने की आवश्यकता है। अपने मधुर व्यवहार के कारण आप मुश्किल से मुश्किल समय से बाहर निकल जाएंगे। व्यापार में जोखिम उठाना आपके लिए हितकर रहेगा। आज किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की मदद करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। दफ्तर में आपको कोई मनपसंद कार्य सौंपा जा सकता है।

🔅 कृपया ध्यान दें👉
जन्म कुंडली बनवाएं, पूजा पाठ , भागवत कथा, रामायण पाठ, महामृत्युंजय जप, बगलामुखी साधना, वशीकरण मंत्र, मूल शांति, गृह प्रवेश, या अन्य समाधान पूजन हेतु संपर्क में 7677483366
🌷आपका दिन मंगलमय हो।🌷
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण:- प्रशांत किशोर।

पटना। जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जन सुराज के…

जानिए आज का राशिफल, किन राशि वालों को होगा फायदा या होगा नुकसान..

चन्द्रराशिः मेष राशिफल (28 जुलाई, 2024)उदास और अवसादग्रस्त न हों। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। जितना आपने सोचा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *