बेगुसराय भाजपा द्वारा केंद्र में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प और धन्यवाद पदयात्रा निकाली गई

Share this

केंद्र में मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा,सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व के तहत बेगुसराय भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा जिला अध्यक्ष श्री राम कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शहर के हर हर महादेव चौक स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद राजदरबार उत्सव हाल तक सेवा संकल्प और धन्यवाद पदयात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों किसानों के साथ भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में बेगूसराय जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए 75 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।


वहीं केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार नेहरू के तरह बात करनेवाली नहीं,गाँधी, कर्पुरी,जय प्रकाश नारायण जी के रास्तों पर चलकर देश को सफलतम विकास के रास्ते पर गति दिला रही है। पूर्व में किसान भाईयों को यूरिया से लेकर बीज लेने तक में परेशानी होती थी वहीं आज हालात इतना बदला की किसान के समस्याओं की चिंता मिट गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने अतिथियों को अंग वस्त्र से स्वागत किया तथा उन्होंने कहा कि मोदी सरकार सदैव किसान हित में कार्य की है चाहे बात किसान सम्मान निधी के तहत लाभुक किसानों को लाभ मिलने की बात हो या विभिन्न योजनाओं को चलाकर उन्हें प्रगतिशील किसान की श्रेणी में लाना हो मोदी सरकार सदैव किसान की आय में बढ़ावा देने के लिए तत्पर रही है। इस कार्यक्रम का मंच संचालन किसान मोर्चा महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने किया।


वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि आज मोदी सरकार विकास के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण किए तथा तेज रफ्तार के साथ, आम जनों के हितों का ख्याल रखकर सरकार देश को आगे ले जा रही है। किसानो के हित के लिए वर्तमान सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिसका सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर उपस्थित किसान को मिल रहा है।
राज्यसभा सांसद श्री राकेश सिन्हा ने मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बेगूसराय भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में विकास कार्यों की रूप रेखा को बताते हुए बताया कि पहले सिर्फ बताया जाता था कि किसान हमारे अर्थव्यवस्था के रीढ़ हैं पर उनके लिए कोई ऐसा योजना नहीं लाया गया, जिससे उनकी अर्थव्यवस्था सुधर सके लेकिन मोदी सरकार के आते ही कृषि उत्पादन क्षमता में वृद्धि हेतु विभिन्न योजनाएं चलायी गई, जिससे हमारे किसान भाई के आय में अधिक से अधिक वृद्धि हुई और वो सच में अर्थव्यवस्था के रीढ़ साबित हो रहे हैं।


मौके पर निवर्तमान विधानपार्षद रजनीश कुमार।निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह,सांसद अमरेन्द्र अमर,किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी शशिधर झा,क्षेत्रीय प्रभारी अरविंद जी,किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह,प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष सरोज राय,राजीव कुमार,आईटी सेल संयोजक राम प्रकाश झा,मीडिया सह प्रभारी मोनू कुमार,मन्टुन कुमार मिश्र,बमबम सिंह,महामंत्री कृष्णमोहन पप्पू,राजीव वर्मा उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद जिला उपाध्यक्ष मृत्युंजय वीरेश, जिला मंत्री शालिनी देवी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनैना देवी,रामकल्याण सिंह , संजीव यादव,जिला प्रवक्ता मनीष कुमार,किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीताराम सिंह , शंभू कुमार सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिले के सभी प्रखंडों से आये सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित थे।

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

पांच दिन से लापता युवक का शब तालाब से हुआ बरामद।

बाढ़ अनुमंडल :- अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट पटना। लापता युवक का शब पंडारक थाना क्षेत्र के गंगा नदी के शिवाला पर से बरामद होने से सनसनी का माहोल व्याप्त हो…

करणी सेना की और से अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजित।

बाढ़ अनुमंडल;- अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट बाढ़। शनिवार को करणी सेना की और से आयोजित अभिनंदन समारोह में लोगों को एकजुट करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर करणी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *