चौड़ा पहुंचे किसान नेता राकेश टिकैत का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

Share this

खुसरूपुर।

प्रखंड के सुदूर टाल क्षेत्र स्थित चौड़ा में मंगलवार की देर रात पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह टिकैत, समाजवादी नेता रघुपति, पूर्व मंत्री अखलाक अहमद , दिनेश सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्हें फतुहा बड़हिया टाल योजना के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। आजतक योजना के लागू नहीं होने पर टिकैत ने आश्चर्य व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि एशिया महादेश में तेलहन और दलहन उपज के मामले में टाल क्षेत्र का इलाका उर्वरक भूमि है। टाल क्षेत्र में जल निकासी की उत्तम व्यवस्था नहीं होने के कारण जलजमाव एवं अन्य प्रकार की समस्याओं से किसानों को रूबरू होना पड़ता है जो दुखद है।बिहार के मुख्यमंत्री को टाल क्षेत्र के किसानों की बेहतरी के लिए सार्थक कदम उठानी चाहिए।टाल क्षेत्र में दो फसल किसानों को मिले,इसके लिए भी सरकार को पहल करने की जरूरत है। टिकैत ने ग्रामीणों से कहा कि किसानों के हित में आवाज उठाते रहेंगें। किसानों के दुश्मन को चैन से रहने भी नहीं देंगें। देश के किसानों की हालत खस्ता हो रही है वहीं चन्द बेईमान लोग मौज उड़ा रहे हैं।सत्ता पर बैठे लोग पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन है। जाट महासभा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह खंगुरा, जाट आरक्षण के प्रदेश अध्यक्ष उत्तम कुमार सिंह बाल्यान,राजद के प्रदेश महामंत्री श्यामनंदन यादव ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया। इस अवसर पर चितरंजन सिंह, पूर्व उपसरपंच अजय कुमार यादव, राजद नेता अपलेन्दु कुमार यादव, विश्नाथ यादव, पप्पू यादव, नरेश जमादार, महेश जमादार, राजेश सिंह बाल्यान, श्रीचंद सिंह, शंभुशरण यादव, नागेश्वर राय थे।

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

02 अक्टूबर को विद्यापति भवन में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 120वीं जयंती पर मनाया जायेगा जय जवान जय किसान दिवस : अजय वर्मा

पटना, 28 सितंबर लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच इस वर्ष लाल बहादुर शास्त्री की 120 वीं जयंती समारोह “जय जवान जय किसान” दिवस के रूप में मनायेगा। जयंती समारोह का…

पांच दिन से लापता युवक का शब तालाब से हुआ बरामद।

बाढ़ अनुमंडल :- अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट पटना। लापता युवक का शब पंडारक थाना क्षेत्र के गंगा नदी के शिवाला पर से बरामद होने से सनसनी का माहोल व्याप्त हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *