बिहारी शब्द गाली गलौज का नहीं , मान सम्मान का है।

Share this

पटना /प्रसिद्ध यादव।

बिहार ज्ञान और क्रांति की पावन धरा का नाम है।बिहार की उपलब्धियों को बताना चाहे तो कम पड़ जायेगा। देश को पहला राष्ट्रपति , देशरत्न राजेंद्र बाबू ,राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ,सप्त क्रांति के नायक जयप्रकाश नारायण देने वाले बिहार ही था । गांधी जी के आंदोलन ,भिखारी ठाकुर ,बाबू वीर कुंवर सिंह ,संघर्ष के मिसाल दशरथ मांझी बिहार के ही थे। बिहार के लोग काफ़ी मेहनती,जीवट होते हैं। चाणक्य के नीतियों के दुनिया कायल है।कवि विद्यापति की कविता, लोक गायिका शारदा सिन्हा, बिंधवासनी देवी, कुमुद अखोरी के कर्णप्रिय गीत आज भी सुने जाते हैं।यहां की पावन पर्व छठ ,खानपान में लिट्टी चोखा,ठेकुआ ,मखाना, लीची ,आम केला का स्वाद लेते समय बिहारी को याद कर लेना चाहिए।

भारत के कल कारखाने यही के मजदूरों से आबाद है।देश कुछ दिनों पहले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो एक महिला से गाली-गलौज करते नजर आ रहे थे। अब एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो सोसायटी के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड्स से गाली-गलौज करती नजर आ रही है।


वायरल हो रहे वीडियो में महिला सिक्योरिटी गार्ड को बिहारी बोलकर गंदी-गंदी गालियां देते नजर आ रही है। वह गार्ड का कॉलर पकड़ कर उसे मारने का कोशिश करती भी दिख रही है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो नोएडा के एक सोसायटी का बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।

महिला कानून की भी ऊंची पढ़ाई की है, लेकिन न नैतिकता का ज्ञान है न देश की किसी राज्य की स्मिता का ज्ञान है।बिहार में ही आकर गौतम बुद्ध को ज्ञान मिला।पटना साहिब बिहार में ही है।नालंदा भी बिहार में ही थी।पहले राष्ट्रपति भी बिहारी ही थे।पिंड दान के लिए भी बिहार ही आना पड़ता है।मनोज बाजपेई और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकार बिहार की मिट्टी की ही देन हैं। पुरविया तान महेंद्र मिश्र एवम ,रघुवीर नारायण सिंह रचित विदेशिया गीत को एक बार जरूर सुनना चाहिए कि कैसे भारत की हर खूबियों और खुशबुओं को कलमबद्ध किये हैं।

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

पांच दिन से लापता युवक का शब तालाब से हुआ बरामद।

बाढ़ अनुमंडल :- अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट पटना। लापता युवक का शब पंडारक थाना क्षेत्र के गंगा नदी के शिवाला पर से बरामद होने से सनसनी का माहोल व्याप्त हो…

करणी सेना की और से अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजित।

बाढ़ अनुमंडल;- अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट बाढ़। शनिवार को करणी सेना की और से आयोजित अभिनंदन समारोह में लोगों को एकजुट करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर करणी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *