बिहार की डा. नम्रता आनंद नई दिल्ली में सोशल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से हुई सम्मानित

Share this


पटना/ नई दिल्ली,इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन ने समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिये राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत समाजसेविका और दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद को सोशल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया।


अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया है।

सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने के लिये दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक डा. नम्रता आनंद को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सोशल सर्विस एक्सीलेंस अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया।

बिहार से एकमात्र उन्हें सम्मानित किया गया डा. नम्रता आनंद को यह सम्मान पूर्व सांसद आर.के.सिन्हा और पूर्व सासंद महाबल मिश्रा ने दिया। डा. नम्रता आनंद ने यह सम्मान दिये जाने पर खुशी जाहिर की और इसके लिये इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स यूनियन के जेनरल सेकेट्री संदीप स्नेह का शुक्रिया अदा किया है।


इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा,अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस हर साल 10 दिसंबर को मनाया जाता है। यह दिन समानता, शांति, न्याय, स्वतंत्रता और मानव गरिमा की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

‘मानवाधिकार’ मूल अधिकारों या स्वतंत्रताओं को संदर्भित करता है जिसमें लोगों के जीने का अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा, भाषण और विचारों की स्वतंत्रता और समान अधिकार शामिल हैं।दुनिया में सभी को समानता का अधिकार मिले, इस दुनिया में जो भी हैं सभी समान रूप से जीने का अधिकार रखते हैं।

मानव अधिकार वह जो विश्व में रहने वाले हर मानव को कुछ विशेष अधिकार प्राप्त हो, जो समूची दुनिया को एक सूत्र में बांधते हो, मानव अधिकार की रक्षा करते हो तथा स्वतंत्र रूप से जीवनयापन करने की छूट हो, किसी मनुष्य के साथ कोई भी भेदभाव नहीं हो यह मानव अधिकार है।


उल्लेखनीय है कि डा.नम्रता आनंद को केन्द्रीय चयन समिति ने वर्ष 2004 में राष्ट्रीय विकास और सामाजिक सेवा में किये गये उत्कृष्ठ कार्य के लिये राष्ट्रीय यूथ अवार्ड सम्मान से सम्मानित किया है।

वर्ष 2019 में उन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की सर्वश्रेष्ठ 20 शिक्षकों में सम्मानित किया।वर्ष 2021 में डा: नम्रता आनंद ने कुरथौल के फुलझड़ी गार्डेन में संस्कारशाला की स्थापना की।

संस्कारशाला के माध्यम से गरीब और स्लम एरिया के बच्चों का नि.शुल्क शिक्षा, संगीत, सिलाई-बुनाई और डांस का प्रशिक्षण दिया जाता है।डा. नम्रता आनंद को को करियर के दौरान मान सम्मान बहुत मिला।

इनमें विस्मिल्ल खान सम्मान, महादेवी वर्मा सम्मान,चित्रगुप्त सम्मान,कर्मयोगी महिला सम्मान, नारी रत्न अवार्ड, युवा सम्मान, छात्र सम्मान, राजीव गांधी समररसता अवार्ड,बेस्ट वालिनटेयर अवार्ड ,एनएसएस, इंदिरा गांधी समरसता अवार्ड, अंतर्रार्ष्टीय समरसता यूनिटी गोल्ड मैडल, महिला शक्ति सम्मान स्वर्ण पदक, इंडो-नेपाल समरसता अवार्ड, इंडो-नेपाल एकता अवार्ड, समाज रत्न अवार्ड, काठमांडू-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड, स्वामी विवेकानंद अवार्ड, नेशनल प्राइड अवार्ड, लाल बहादुर शास्त्री सम्मान, सेवा रत्न सम्मान, कोरोना वारियर्स सम्मान, इंसपिरेशन वुमेन अवार्ड,शिक्षा विभूति सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण वारियर अवार्ड शामिल है।

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

पांच दिन से लापता युवक का शब तालाब से हुआ बरामद।

बाढ़ अनुमंडल :- अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट पटना। लापता युवक का शब पंडारक थाना क्षेत्र के गंगा नदी के शिवाला पर से बरामद होने से सनसनी का माहोल व्याप्त हो…

करणी सेना की और से अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजित।

बाढ़ अनुमंडल;- अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट बाढ़। शनिवार को करणी सेना की और से आयोजित अभिनंदन समारोह में लोगों को एकजुट करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर करणी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *