गंगा की जलस्तर में लगातार वृद्धि से सैकड़ों एकड़ खेतों में… स्कूल में घुसा पानी,विद्यालय हुई बंद।

Share this


खुसरूपुर।गंगा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ के पानी के कारण किसानों के खेतों में बोए गए सैकड़ों एकड़ की अलग-अलग फसलें जलमग्न हो चुकी हैं।

बाढ़ के चलते सबसे ज्यादा समस्या जानवरों को चारे और उनके रहने का संकट खड़ा हो गया है। बाढ़ का असर प्रखंड के अनेक गांवों पर पड़ा है।

गंगा के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।गंगा की बाढ़ से प्रखंड के तीन पंचायत हरदासबीघा, बैकठपुर और मौसीमपुर बाढ़ प्रभावित है।

इन पंचायतों के अनेक गांव बाढ़ प्रभावित है। गंगा में बाढ़ से फुलवरिया बिंदटोली एवं बैकठपुर के निचली बाइपास मार्ग पर बाद का पानी आ गया है, जिससे आवागमन प्रभावित है।

गांवों में बाढ़ पानी आ जाने से लोग चिंतित नजर आ रहे हैं।

गंगा के तटवर्ती इलाके के करीब आधा दर्जन गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

बाढ़ के पानी के कारण किसानों के खेतों में बोई गई फसलें जलमग्न हो चुकी हैं।

बाढ़ के पानी के चलते सबसे ज्यादा समस्या जानवरों को चारे और उनके रहने का संकट खड़ा हो गया है।

ग्रामीण बाढ़ को लेकर काफी भयभीत हैं। बाढ़ के पानी से गांव किनारे लोगों के घर और झोपड़ियां पानी से घिर गई हैं।

हरदासबीघा पंचायत के बिंदटोली वार्ड नंबर दस स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पानी घुस गया है।इसके कारण बच्चों ने स्कूल जाना छोड़ दिया है।

एहतियातन स्कूल को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।रिहायशी आवासों और झोपड़ियों में पानी घुसने के कारण इन सभी घरों से लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।गंगा की‌ तलहटियों में डेरे पर अपने परिवार और जानवरों संग रहने वाले ग्रामीण अब सुरक्षित ठिकानों की रूख कर रहे हैं।

योगों आदित्यनाथ ने कहा बड़ी बातें, लोगों ने तालियों से…?

इस बीच अंचल पदाधिकारी उत्तम राहुल ने बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए।उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि सरकार से मिलने वाली सहायता प्रदान की जाएगी।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    02 अक्टूबर को विद्यापति भवन में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 120वीं जयंती पर मनाया जायेगा जय जवान जय किसान दिवस : अजय वर्मा

    पटना, 28 सितंबर लाल बहादुर शास्त्री विचार मंच इस वर्ष लाल बहादुर शास्त्री की 120 वीं जयंती समारोह “जय जवान जय किसान” दिवस के रूप में मनायेगा। जयंती समारोह का…

    पांच दिन से लापता युवक का शब तालाब से हुआ बरामद।

    बाढ़ अनुमंडल :- अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट पटना। लापता युवक का शब पंडारक थाना क्षेत्र के गंगा नदी के शिवाला पर से बरामद होने से सनसनी का माहोल व्याप्त हो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *