Share this
मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के सुक्की गांव स्थित महादेव मंदिर परिसर में तीन दिवसीय जीमूतवाहन पूजनोत्सव का सोमवार को शुभारंभ किया गया। पूजनोत्सव को ले 351 कुमारी कन्याओं व महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।
इसका शुभारंभ प्रमुख कुमारी उषा, मुखिया अशोक कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व मुखिया महेंद्र प्रसाद सिंह, पंडित विशेश्वर झा, राजद प्रखंड अध्यक्ष रामसागर पासवान सहित अन्य आगंतुक अतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से किया गया।
पूजनोत्सव को ले महादेव मंदिर परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण कर उसमें भगवान जीमूतवाहन सहित अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई है।
पूजनोत्सव को ले गांव सहित आस-पास की महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। पूजा समिति के अध्यक्ष व पंचायत के मुखिया अशोक सिंह का कहना था कि वर्ष 2018 से ग्रामीणों के सहयोग से यहां तीन दिवसीय जीमूतवाहन पूजन का आयोजन होता आ रहा है।
इस मौके पर राम चरित्र सिंह, शिव नारायण, धर्म कुमार सिंह, सत्यराम सिंह, सगुन सिंह, रोहित पासवान, सुरेश पासवान, ब्रह्मानन्द राम,चन्देश्वर प्रसाद साह, संजीव साह, अरविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।