Share this
राष्ट्रीय जनता दल मधुबनी के जिला प्रवक्ता इंद्रजीत राय ने मधुबनी जिला के बाबूबरही प्रखंड के सर्रा गांव निवासी सबसे बड़े नटवरलाल अपहरण सहित विभिन्न मामलों के आरोपी मनोज झा का भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ वायरल फोटो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की ये जांच का सवाल बन रहा है।
पुलिस के मुताबिक मनोज झा एक राष्ट्रीय स्तर का ठग है, जिसके खिलाफ कई राज्यों में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं। मधुबनी एसपी सुशील कुमार ने खुद प्रेस को बताया है कि मनोज झा पर बाबूबरही थाने में ललित राम नाम के व्यक्ति का अपहरण करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का मामला दर्ज था। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई सिम कार्ड हासिल करता था और उनके जरिए लोगों के साथ ठगी करता है।
इस बाबत पुलिस ने इस मामले में एक और प्राथमिकी दर्ज की है। इतना ही नहीं मनोज झा के खिलाफ अलग-अलग राज्यों के थानों में एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इनमें से आधा दर्जन मामले तो सिर्फ बाबूबरही थाने में ही दर्ज हैं। मनोज झा के खिलाफ चंडीगढ़ सेक्टर-17, समराला लुधियाना, अंबाला थाना, शिवाजी नगर गुरुग्राम, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना, नगर थाना दरभंगा, लहरियासराय थाना(दरभंगा) तथा नगर थाना मधुबनी सहित अन्य थानों में भी मामले दर्ज हैं।
ये अब जांच का सवाल बन रहा है कि मनोज झा और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच क्या संबंध है? बिना राजनीतिक संरक्षण का मनोज झा जैसे लोग इतने घटना के बाद भी बचा कैसे रहा है और इनको बचाने वाले लोग कौन है। ये बात फोटो आने के बाद साफ हो चुका है की भाजपा का नीव ही भ्रष्टाचार और अराजक तत्वों के संरक्षण से बचा हुआ है।