Share this
फतुहां अनुमंडल ब्यूरो सुरजीत पांडेय की रिपोर्ट।
पटना। पटना के दनियावां थाना क्षेत्र के दानारा गांव स्थित बड़की मुशहरी मे सो रहे दो किशोर छत का मलबा गिरने से घायल हो गया। दो किशोर को ग्रामीणों की मदद से गंभीर स्थिति मे अस्पताल ले आया गया जहा दोनों किशोर का इलाज चल रहा है। घटल दोनों किशोर की पहचान फुट्टू मांझी के पुत्र महेश कुमार एवं चिंटू कुमार के रूप मे हुई है।
जर्ज़र स्थिति मे था मकान
बड़की मुशहरी में फुट्टू मांझी एक पुराने मकान मे रह रहे थे। मकान की स्थिति जर्जर रहने के कारण छत का प्लास्टर गिरने से एक ही परिवार के दो बच्चे घायल हो गए। जहा घायलों का इलाज पास के ही निजी अस्पताल में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक फुट्टू मांझी अमजदूरी का काम करते है और अपने परिवार का भारण पोषण करते है जिससे आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण वह इस मकान मे रह रहे थे। जिस समय यह घटना हुई उस समय दोनों किशोर कमरे मे सोए थे और उनकी पत्नी रूम के वाहर पास मे ही काम कर रही थी।
इसी बीच घर के छत का मलवा अचानक छत से टूट कर गिर गया । जिसमें उसके दोनों पुत्र घायल हो गए। इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया। आस पास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया नवनीत कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों के सहयोग से किसी तरह दोनों किशोर को पास के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का ईलाज जारी है।
दोनों घायल बच्चे की स्थिति गंभीर बताई जाती है। इस अचानक हुई घटना से पूरे गांव में संसनी का माहौल कायम हो गया है। इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।