Share this
राजद के राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत राजद कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में एकदिवसीय धरना दिया।
प्रखंड अध्यक्ष रामसागर पासवन की अध्यक्षता में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए राजद के जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद यादव ने कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर बिहार सरकार आमजन का शोषण करने में लगी है। वहीं प्रदेश महासचिव सीता शरण यादव ने कहा कि बिहार की डबल इंजन की सरकार गरीब विरोधी है।
जबकि बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. सुभाष चन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार जन कल्याणकारी योजनाएं चलाती है और जनता के प्रति जवाबदेह होती है। किन्तु ऐसा लगता है वर्तमान राज्य सरकार व्यवसायिक दूकान चला रही है और चन्द पूंजीपतियों के प्रति जवाबदेह है।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी भी की। धरना सभा को राजेंद्र प्रसाद यादव उर्फ झबर, हुकुमदेव यादव, मिथिलेश कुमार यादव, शिव कुमार भंडारी, योगेन्द्र प्रसाद यादव, राम ईश्वर साह, सत्य नारायण यादव, राजाराम यादव, अमरेंद्र कुमार यादव, दुर्गानंद यादव, मनोज कुमार, मो.अजमत अली, जयजय राम यादव, महेंद्र राम, जीत लाल यादव, रामनाथ यादव, रामसती देवी, मीना देवी, रीता देवी, बिमला कुमारी सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।