जयंती पर याद किये गए राष्ट्रपिता गांधी, लाल बहादुर शास्त्री।

Share this

गांधी जयंती के अवसर पर जिले के खजौली प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम विकास संगठन गोबरौरा के द्वारा गांव में सफाई अभियान चलाया गया। संगठन के सदस्यों द्वारा गांव की सड़कों एवं गली-मोहल्लों की सफाई की गई। बाद में सदस्यों ने गांधी जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।


इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष दिन दयाल सिंह, सचिव राम बाबू यादव, कोषाध्यक्ष कामेश्वर चौधरी, कामेश्वर ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
वहीं राजद कार्यकर्ताओं ने स्थानीय किसान भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्व. लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।


इस मौके पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रसाद यादव, प्रखंड अध्यक्ष राम सागर पासवान,राजाराम यादव,अमर राण,राजेन्द्र प्रसाद यादव,मनोज गोइत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इधर प्रखंड के विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों में भी गांधी जयंती मनाई गई। इस दौरान गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    नेपाली तस्कर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ धराया।

    मधुबनी जिले के सीमांचल प्रखंड क्षेत्र लदनियां में आये दिन बेखौफ शराब सहित अन्य प्रबंधित मादक पदार्थ एवं नशीली दवाओं के तस्करी बड़े पैमाने पर होने का मामला सामने आया…

    बरदाही में हुआ गांधी विचार मंच का आयोजन।

    मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखण्ड अन्तर्गत बड़हरा बरदाही गांव में दो अक्टूबर को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर समाजसेवी लाल देव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *