Share this
मधुबनी जिले के हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के पिपरौन गांव में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 501 कुमारी कन्याओं ने कलश शोभायात्रा निकाली। कलश शोभा यात्रा का उद्घाटन फीता काटकर पूर्व मुखिया सह पूजा समिति अध्यक्ष बिल्टू प्रसाद महतो, जदयू अध्यक्ष सह अधिवक्ता प्रमोद गुप्ता, अनिल सिंह, बंटी सिंह, आशेश्वर मुखिया, श्याम महतो, राजीव कुमार, प्रमोद महतो, राजेंद्र उर्फ पलट महतो, प्रेमनाथ सिंह, सूर्यदेव यादव, अशोक सिंह सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मौके पर जानकारी देते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष ने बताया अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा पूजा स्थल से बहरवा टोल, बजरंग चौक से ब्रह्मस्थान बिशहरा में पूजा अर्चना के बाद गौतम कुंड में कलश में पवित्र जल भरकर वापस पूजा स्थल पर पहुंची, जहां पंडितों व आचार्यो के द्वारा सभी कलश को मंत्रोच्चार के साथ पूजा स्थल पर स्थापित कराया गया।
इस मौके पर अरुण यादव, संजीव मंडल, राजीव महतो, सुनील कुमार, विजय ठाकुर, पंडित नमो नारायण मिश्र, विजय महतो, यशवंत महतो, दीपक कुमार सहित अन्य ने बताया कि यह पूजा में समिति के सभी सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से हर वर्ष की जाती है।