Share this
मधुबनी जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155वीं जयंती एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर सर्व प्रथम कार्यकर्ताओं के द्वारा द्वैय महापुरुषों के तैल चित्र पर पुष्प माला देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज मिश्र ने कहा कि बापू के महान विचार,संघर्ष और आजादी दिलाने में उनके बड़े योगदान को याद करने का समय है। सत्य,अहिंसा और बिना भेदभाव समानता को लेकर बापू के विचार हमेशा से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया का मार्गदर्शन करते रहे हैं। उनकी लोकप्रियता पूरे विश्व में सिर चढ़कर बोल रही है, जिसका उदाहरण विश्व के अनेक देशों में उनकी प्रतिमा स्थापित है। आज जिस प्रकार से उनके विचारों के विपरीत भाजपा देश में नफरत फ़ैलाने की राजनीति कर रही है, उससे उनके आत्मा को ठेस पहुंचती होगी।
वहीं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी देश में “जय जवान-जय किसान” के नारों के साथ किसानों के लिए हरित क्रांति लाकर किसानों को और जय जवान कहकर जवानों की समृद्धि के साथ राष्ट्रीयता को बाल दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से डिप्टी मेयर अमानुल्लाह खान,सतेंद्र पासवान, अधिवक्ता प्रफुल्ल चंद्र झा,मो साबिर, मुकेश कुमार झा पप्पू, फैजी,आलोक कुमार,धनेश्वर ठाकुर,विनय कुमार झा, राजीव शेखर ने पुष्पांजलि अर्पित किया।