Share this
मधुबनी नगर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष शंकर झा के नेतृत्व में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत आज रेलवे स्टेशन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर स्थानीय सांसद डॉक्टर अशोक कुमार यादव ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मना रहीं हैं।
इस अवसर पर मृत्युंजय झा, देवेन्द्र कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिंह, मनोज कुमार मुन्ना, सुनील कुमार मिश्र वरूण कुमार सिंह, संजय पांडे, प्रशांत ठाकुर, प्रभाशू झा, सोनू, नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार चौधरी, नागेन्द्र भारद्वाज, विकास कुमार, अशोक कुशवाहा, नवीन मुरारका, सरोज यादव, अशोक राम, आदित्य, वार्ड पार्षद ब्रदी राय, अरूण प्रसाद, शिव कुमार दास, चंदन कुमार, मनीष कर्ण, शंकर झा सहित कई लोग मौजूद थे।