Share this
मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखण्ड अन्तर्गत बड़हरा बरदाही गांव में दो अक्टूबर को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पर समाजसेवी लाल देव चौधरी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, भाजपा नेता अमरनाथ प्रसाद साह, समाजसेवी दौरिक पूर्वे, तुलसी गुप्ता, विश्वनाथ कुशवाहा, शिव सुंदर चौधरी, लालाबाबू साह, रामदेव चौधरी, मनोज जायसवाल आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर लोगों ने राष्ट्रपिता तथा लाल बहादुर शास्त्री के तेलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम में पहुंचे विद्वत जनों ने गांधी विचार मंच से दोनों महापुरुषों के जीवनी व उनके विचार पर प्रकाश डाले। गांधी जी के बारे में कहा गांधी एक युग था। गांधी व्यक्ति नहीं एक व्यक्तित्व है, जो महात्मा भी थे और महामानव भी। हम सभी को उनके विचार को आत्मसात करना चाहिए। इस मौके पर राजकुमार चौधरी, महेन्द्र चौधरी, शिव कुमार चौधरी, विष्णुदेव प्रसाद चौधरी, घूरन मंडल,कृष्णदेव महतो, रघुनाथ चौधरी, सुनील राउत, जन्तलाल चौधरी,धनिकलाल चौधरी,महेश चौधरी,रवि किशोर चौधरी,शिक्षक अनिल कुमार चौधरी आदि गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।