पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय, मोकामा के छात्रों का परिभ्रमण।

Share this

बाढ़ से अभिरंजन कुमार की रिपोर्ट
कृषि विज्ञान केन्द्र, बाढ़ पटना में पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय सी. आर. पी. एफ, मोकामाघाट के विद्यार्थियों का कृषि जागरूकता के तहत केन्द्र पर शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान, डाo रीता सिंह ने छात्रों को कृषि के क्षेत्र में जागरूक करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को प्रक्षेत्र में लगे विभिन्न फसलों का अवलोकन करवाया गया। कृषि अनुसंधान की प्रक्रिया, फसल चक्र एवं फसलों में होने वाली बीमारियों की जानकारी दी गयी।
डाo रीता सिंह ने अपने संबोधन में बतलाया कि भारत में कृषि क्षेत्र से लगभग 64 प्रतिशत लोग जीविकोपार्जन करते है। बदलते जलवायु के परिपेक्ष्य में मोटे अनाज के प्रति लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने बतलाया कि मोटे अनाज के सेवन से विभिन्न प्रकार के रोगों का उपचार किया जा सकता है। इसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्व पाये जाते हैं जैसे जिंक, पोटैशियम, फाइबर, प्रोटीन इत्यादि। इसके सेवन से कोलेस्ट्रोल नियंत्रण, बच्चों में मानसिक विकास, दिल को स्वस्थ रखना तथा डायबिटीज को नियंत्रण होता है। केन्द्र के वैज्ञानिक डाo मृणाल वर्मा ने कृषि में उपयोग होने वाले छोटे-छोटे कृषि यंत्रों की जानकारी दी। श्री राजीव कुमार ने मिट्टी जाँच की उपयोगिता एवं प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया। पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय के छात्रों के दल का नेतृत्व श्री संदीप कुमार, श्री रजनीश शुक्ला, श्री मृत्युंजय कुमार, श्री पंकज कुमार, श्रीमती प्रियंका चैहान, सुश्री दीपिका गुप्ता, श्री रवि कुमार, श्रीमती मीनाक्षी अहलादत ने किया।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    मृतक के परिवार को आपस में चंदा कर सौंपा नगद राशि, परिजनों ने दी दुआएं।

    मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र के दोनवारी गांव निवासी राज कुमार राम(40) का असामयिक निधन बैंगलोर से घर आने के क्रम में हो गया। उनका निधन ट्रेन में सफर…

    माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन जयनगर के माध्यम से पोल स्टार स्कूल के निदेशक व समाजसेवी सह रक्तवीर कैलाश भारद्वाज ने गरीबों को कराया भोजन।

    जरूरतमंद को भोजन कराना और उसकी सेवा करना जीवन का सबसे बड़ा पुण्य होता है। इस कार्य के लिए हर व्यक्ति आगे होता है, ताकि कोई व्यक्ति भूखा ना सोए।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *