Share this
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्था और भ्रष्टाचार के बिरोध में राष्ट्रीय जनता दल ने अक्रामक रुख अख्तियार कर लिया हैं। युवा राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश यादव के अगुवाई में राजद के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेनीपट्टी अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर व्यवस्था में सुधार की आग्रह किया, साथ ही व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दिया हैं। राजद प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडलीय अस्पताल का दौरा किया, जहां अस्पताल प्रभारी हाजरी बनाकर रोजाना की तरह गायब दिखा। अस्पताल में अव्यवस्था का अंबार देख राजद नेता ओम प्रकाश यादव ने नाराजगी जताते हुए अस्पताल प्रभारी और सिविल सर्जन पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने सिविल सर्जन पर पैसा लेकर जूनियर डॉक्टर को अनुमंडलीय अस्पताल का प्रभारी बनाने का आरोप लगाते हुए कहा की प्रभारी और सिविल सर्जन की मिलीभगत से अस्पताल में भ्रष्टाचार का खेल चल रहा हैं। कहा कि स्थानीय सांसद और विधायक पर को सत्ता के नशे में अंधा हो गया हैं। अस्पताल में पाग, दुपटा व कमिशन लेने आते हैं, उन्हें मरीज की समस्या दिखाई नहीं देता हैं।
इस प्रतिनिधिमंडल में प्रवक्ता भोगेन्द्र यादव,प्रयाग यादव,अमोल झा,राम वरण राम,प्रियांसु यादव,आदर्श कुमार,राम वरण यादव,ललिता देवी,गोपाल यादव एवं अन्य शामिल थे।