नवरात्रि के तीसरे दिन मंत्रोच्चारण से माहौल हुआ भक्तिमय।

Share this

इन दिनों दुर्गापूजा के अवसर पर जिले भर में जगह-जगह पूजा पंडालों में हो रहे मंत्रोच्चारण से संपूर्ण प्रखंड का वातावरण देवीमय हो गया है।

सभी 18 पंचायतों में माता भगवती दुर्गा की पूजा उपासना में लोग लीन दिखाई पड़ते हैं। नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप भगवती मां चंद्रघंटा की पूजा हुई। श्रद्धालुओं का दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में आवागमन बढ़ गया है।

इस बार खुटौना दुर्गा मंदिर के समक्ष निर्मित पंडाल की शोभा निराली है। पश्चिम बंगाल से आए कारीगरों ने इसे भव्य आकृति प्रदान की है। सजावट का जो काम बाकी है, वह दिन-रात चल रहा है। पूजा समिति के सदस्यों के अनुसार सातवें दिन पट खुलने तक सजावट का काम पूरा हो जाएगा। सप्तमी से लेकर पूजा के समापन तक रात्रि जागरण संगीत का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस बार बेगूसराय के कलाकार जागरण कार्यक्रम में अपना जलवा बिखरेंगे। लौकहा बाजार, मझौरा, अरनामा, चतुर्भुज पिपराही, परसाही, दुर्गीपट्टी तथा नहरी आदि तमाम जगहों में पूर्वाह्न के समय सप्तशती के मंत्र गुंजित होते रहते हैं। शेष समय देवी गीत अनवरत बजाते रहते हैं जिससे मन आनंदित रहता है। शाम के समय सभी मंदिरों में मां दुर्गा को सांझ देने वाली महिलाओं का तांता लगा रहता है। इस अवसर पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूजा समिति के स्वयंसेवक मुस्तैद रहते हैं। इस बार पूजा की विशेषता यह है कि प्रधानमंत्री मोदी के आवाह्न पर पूजा पंडालों तथा मेला स्थलों पर साफ-सफाई पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    शक्ति उपासना का महापर्व दुर्गा पूजा की धूम, भक्ति गीतों से क्षेत्र गुंजायमान।

    मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड अंतर्गत गांव सीमा मे शक्ति उपासना का महापर्व दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा श्रद्धालुओं…

    डॉ. हंस कुमार सिंह का सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन से कॉलेज मे हर्ष का माहौल।

    आर.के. काॅलेज,मधुबनी के भौतिकी विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ. हंस कुमार सिंह का बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से सहायक प्राध्यापक पद के लिए चयन किया गया है। भौतिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *