Share this
मधुबनी जिले के फुलपरास प्रखंड क्षेत्र के धर्मडीहा पंचायत के नोनिया टोल में मधुबनी जिला मुसहर परिवार का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम का अध्यक्षता उत्तर बिहार मुसहर सेवा संघ के जिला अध्यक्ष मोहन सदाय ने किया। इस कार्यक्रम में जिले के कोने-कोने से सैकड़ो की संख्या में मुसहर समुदाय के लोग कार्यक्रम में शरीक हुए। उत्तर बिहार मुसहर सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम लाल सदाय एवं अन्य आगत अतिथियों को मिथिला के परंपरा अनुरूप पाग, दोपट्टा, फूल माला से स्वागत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रेमलाल सदाय ने कहा कि आजादी के वर्षो बीत जाने के बाद भी हमारे समाज का समुचित विकास नहीं हुआ। शिक्षा का घोर अभाव है। सरकारी नौकरी में हमलोगों की प्रतिनिधित्व शून्य है. जब तक हमलोग संगठित नहीं होंगे, तब तक हमलोग ऐसे ही पीछे रहेंगे।
वही पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बारे मे उन्होंने बताया कि उन्होंने सिर्फ अपने परिवार का विकास किया वो बड़े नेता रहे हैं मै उनका सम्मान करता हुँ, लेकिन अपने समाज के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया।
वहीं, जिला अध्यक्ष मोहन सदाय ने कहा कि आज से हमलोग ये प्रण ले कि हम अपने बच्चों का स्कूल जरूर भेजने का काम करेंगे। कोई भी राजनीतिक दल हमलोग को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया। आजादी के लगभग 77 वर्ष बाद भी मुसहर जाति के लोग नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। इनकी बस्तियां आज भी एक बंजारे की झोपड़ी का अहसास दिलाती हैं। क्षेत्र के कई ग्रामों में घास-फूस की झोपड़ियों में निवास करने वाले इन जातियों के लोगों को शिक्षा तो दूर, सरकार के लाख दावे के बावजूद आवास, शौचालय, राशन कार्ड सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है।
इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता चलितर सदाय, प्रदेश महासचिव योगेंद्र सदाय, जिला उपाध्यक्ष महेश सदाय, चन्नई सदाय, प्रमोद सदाय, घुरण सदाय, कामेश्वर सदाय, राज कुमार सदाय, समुद्री देवी, कौशल्या देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।