चंद्रग्रहण पर रखें सावधानियां ।।2022 का प्रथम चंद्रग्रहण 16 मई पर विशेष।।

Share this

चन्द्र ग्रहण के प्रभाव शुभ एवं अशुभ।16 मई 2022 को लगेगी चंद्रग्रहण।

जानिए सभी राशि वाले जातकों
👉मेष राशि के जो जातक नौकरी पेशा वाले हैं उनको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है।
मेष राशि के जातकों पर चंद्रग्रहण का विशेष प्रभाव पड़ने की संभावना है। मेष राशि के जो जातक नौकरी पेशा वाले हैं उनको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना है। मेष राशि के जातकों के लिए निवेश के लिए यह समय बेहद शानदार रहेगा। पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा। विदेश यात्रा की संभावना है। नौकरी में भी अनुकूल लाभ हो सकते हैं। धन, यश और वैभव में वृद्धि होगी।
👉 सिंह राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सराहना के साथ नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। –
सिंह राशि वाले जातकों पर अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। इस ग्रहण के दौरान सिंह राशि के जातकों को कार्यस्थल पर सराहना के साथ नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी व्यक्ति विशेष से लाभ प्राप्त होने की संभावना है। एक से अधिक स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। लाइफ पार्टनर के साथ आपका रिश्ता अनुकूल और मजबूत रहेगा। अपने वरिष्ठों से मार्गदर्शन लेते रहें, वाणी पर संयम रखें और अपने कार्य क्षेत्र में मेहनत और लगन से कार्य करें।
इस दौरान आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है।
👉तुला राशि वालों के जीवन पर शुभ प्रभाव देगा। इस दौरान आपको करियर में बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपको अपनी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। धन लाभ के योग बनेंगे।
चंद्रग्रहण के दौरान धनु राशि के जातकों की आर्थिक उन्नति होगी।
👉धनु राशि:
धनु राशि वाले जातकों के लिए साल का पहला चंद्रग्रहण बेहद खास होने वाला है। 16 मई को लगने वाले इस चंद्रग्रहण के दौरान धनु राशि के जातकों की आर्थिक उन्नति होगी, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा और साथ ही नए निवेश में अत्यधिक लाभ की संभावना है। कार्य क्षेत्र में भी अभूतपूर्व सफलता प्राप्त होने के योग हैं। आर्थिक रूप से मजबूत होने को संभावना है ।🙏चंद्र ग्रहण का असर वृश्चिक राशि पर सबसे अधिक होगा

👉ज्योतिषों के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर हो रहा है जिसके कारण इसका असर सबसे अधिक इसी राशि पर होगा। वृश्चिक राशि के जातकों को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि इस राशि के लोगों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक राशि के जातकों को कोई भी काम या फिर निर्णय सोच-समझ कर लें। वरना किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें। इसके साथ ही वाद-विवाद से दूरी बनाकर रखें तो बेहतर होगा। इसके साथ ही सेहत और धन का खास ख्याल रखें। व्यापार में किसी न किसी तरह की अड़चन आ सकती है। इसलिए चंद्र ग्रहण के समय किसी भी तरह का लेन-देन करने बचना चाहिए। पति-पत्नी में मनमुटाव हो सकता है। इसलिए कोशिश करें कि जीवनसाथी से किसी भी तरह का विवाद न हो। ऑफिस में बिना किसी बात के किसी से उलझने से बचना चाहिए। वरना विवाद काफी बढ़ सकता है।


🙏🙏🙏🙏🙏🙏
जीतेन्द्र शुक्ल “शास्त्री”
मां काली ज्योतिष संस्थान
पटना सिटी पटना बिहार
7677483366

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण:- प्रशांत किशोर।

पटना। जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जन सुराज के…

जानिए आज का राशिफल, किन राशि वालों को होगा फायदा या होगा नुकसान..

चन्द्रराशिः मेष राशिफल (28 जुलाई, 2024)उदास और अवसादग्रस्त न हों। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। जितना आपने सोचा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *