मधुबनी जिले के खिरहर थाना पुलिस ने मंगलवार को दंडाधिकारी सह अंचल अधिकारी रिना कुमारी की उपस्थिति में 1383 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुप्रिया कुमारी ने बताया पुलिस के द्वारा दर्ज किए गए कुल बारह कांडो में जब्त सभी शराब को जेसीवी से नष्ट कर दिया गया है।
इस मौके पर एसआई अवधेश कुमार, पीटीसी रवि रंजन कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
