पटना -आज राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस “इंटक” का प्रेस वार्ता रखा गया, जिस के मुख्य अतिथि श्री राहुल प्रभात जी ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार इकाई के पूर्ण निर्माण एवं कोविड-19 के तीसरी लहर को देखते हुए मजदूरों के हित के लिए कार्य करना है। एवं आगामी आने वाली अधिवेशन पर विचार करना है।हो रही गुटबाजी पर श्री राहुल प्रभात ने बताया कि इंटक के नाम पर कुछ लोग सिर्फ दुकान चला रहे हैं, जिनका अब समय आ गया है अब वह अपनी दुकान बंद करें।

कारण इंटक के संवैधानिक तरीके से चुनाव करवाकर जो इंटक काम कर रही है, वह अब बिहार में मजबूती से आ गई है। इंटक एक फेडरेशन है, इसके नाम का दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर इंटक प्रदेश नेता जितेंद्र शुक्ला, पंकज कुमार गुप्ता, आशुतोष झा ,ममता देवी पिंकी कुमारी, सविता देवी धर्मेंद्र कुमार,दीनबंधु कुमार, रमेश कुमार, पंकज कुमार सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

