आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार प्रदेश के पटना स्थित कार्यालय में आयोजित श्रध्दांजलि सभा में अपने नेतृत्व कर्ता ,राष्ट्रीय अध्यक्ष महाराष्ट्र शासन के उपमुख्यमंत्री श्रध्देय अजित पवार साहब को श्रध्दांजलि अर्पित किया गया।
आयोजित श्रध्दांजलि सभा में राकांपा के प्रदेश संयोजक सूर्यकांत कुमार सिंह,प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी रंजन प्रियदर्शी,प्रदेश प्रवक्ता ज्ञानेश्वर गौतम,प्रदेश महासचिव अतुल्य गुंजन, प्रदेश महासचिव कुमार विशाल, प्रदेश महासचिव विजेता विश्वास, जिलाध्यक्ष सारण संतोष सिंह, विवेक सिंह सहित पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रध्दापूर्वक अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को नमन किया
