कई चौंकाने वाले खुलासे सुनकर हिल जाएंगे, जावेद की बेटी आफरीन का शाहीन बाग और JNU कनेक्शन आया सामने 

Share this

यूपी के प्रयागराज में हिंसा का मुख्य आरोपी मोहम्मद जावेद फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। जावेद के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई जारी है।वहीं उसके घर पर प्रशासन ने बीते दिनों बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया। जावेद से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि उसकी बेटी भी उसे राय-मशविरा देती थी।जावेद की बेटी आफरीन फातिमा को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

पुलिस अब इस बात में जुटी है कि क्या भारत बंद के आह्वान और जुमे पर प्रदर्शन के संबंध में भी उसकी अपने पिता से कोई बातचीत हुई थी। जावेद की बड़ी बेटी है दिल्ली में रहती है। वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी भी रह चुकी है।  वह वर्तमान में सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे फ्रैटर्निटी मूवमेंट की राष्ट्रीय सचिव भी है। साथ ही सीएए-एनआरसी के खिलाफ हुए विरोध प्रदर्शन में भी प्रमुख रूप से शामिल हुई थी। 

आफरीन फातिमा पर JNU में आतंकी अफजल गुरु के समर्थन में नारेबाजी और हिमायत में भी खड़े होने का आरोप है। फातिमा शरजील इमाम के संपर्क में भी थी। फातिमा के बारे में ये जानकारी सामने आने के बाद पुलिस अब उसके पुराने रिकार्ड्स को खंगालने में जुटी है।

जावेद मोहम्मद की बड़ी बेटी ने सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी कर उसने अपने पिता और परिवार को फर्जी फंसाए जाने का आरोप लगाया है।आरोप है कि पुलिस ने नियमविरुद्ध तरीके से न सिर्फ उसके पिता बल्कि मां और छोटी बहन को भी हिरासत में ले लिया। इसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं है। न ही पुलिस उनके बारे में कोई जानकारी दे रही है। उसने शनिवार को इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र भी भेजा है, साथ ही इस मामले का तुरंत संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है।जारी वीडियो में उसने बताया है कि शुक्रवार रात 8.50 मिनट पर पुलिस उसके घर पहुंची और बिना किसी नोटिस या वारंट के उसके पिता को हिरासत में लेकर चली गई। जब परिवार के अन्य लोग और परिचित कोतवाली पुलिस स्टेशन पहुंचे तो उन्हें उनसे मिलने नहीं दिया गया।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने बताया, “इस संबंध में राज्य में 255 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें फिरोजाबाद 13, अंबेडकर नगर 28, मुरादाबाद 27, सहारनपुर 64, प्रयागराज 68, हाथरस 50, अलीगढ़ 3, जालौन 2, शामिल हैं।”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा, विगत दिनों प्रदेश के विभिन्न शहरों में माहौल बिगाड़ने के लिए हुए अराजक प्रयासों में शामिल समाजविरोधी तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई होगी।

  • Related Posts

    समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण:- प्रशांत किशोर।

    पटना। जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जन सुराज के…

    स्वाभिमान पार्टी की दो दिवसीय बैठक हुई सम्पन्न..

    स्वाभिमान पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक दिनांक 14-15 सिंतबर 2024 को यादव भवन ढांसा नजफगढ नई दिल्ली में राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष बलदेव राज सूद की अध्यक्षता में संपन्न…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *