ज़ालिम!बिन ब्याहे बेटी को बना दिया विधवा !
पटना/प्रसिद्ध यादव।
झूठी शान, ऊंची पगड़ी के नाम पर आज भी लोग न कानून को मानते हैं, न अपनों की खुशी की परवाह करते हैं।
प्यार दो दिलों की पुकार, दिल का मिलन है।इसमें न जाति, न धर्म,न क्षेत्र, न भाषा,न रंग ,न रूप ,न गरीबी न अमीरी देखी जाती है।न इसका कोई सरहद ,न दीवार ,न कोई बंदिश है।प्यार तो सागर से भी गहरा,आसमान से भी ऊंचा होता है।
प्यार भगवान की पूजा है।इसकी मान्यता हमारा संविधान और कानून दोनों देता है ,फिर कुछ लोग कौन होते हैं अपनी मनमानी करने वाले, अपने विचारों को जबरन थोपने वाले।अगर कोई ऐसा करता है तो उसे सख्त से सख्त सजा देने की जरूरत है।
अररिया से हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस ख़बर ने इलाके की हर किसी को झकझोड़ कर रख दिया है।
छोटू प्यार में भरोसा किया,लेकिन उसे प्यार की मंजिल नहीं मिली ,तड़प तड़प कर अपनी जान जरूर गंवा दिया।मालूम हो मृतक छोटू और उसकी प्रेमिका आरती 2 साल से एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे।
ये बात लड़की के घरवालों को मंजूर नहीं थी, इसीलिए उन्होंने लड़के की हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार शादी करने के बहाने से लड़की की भाभी ने लड़के को धोखे से बरहउआ गांव बुलाया।
वहां लड़के को इस तरह से प्रताड़ित किया गया की उसने दम तोड़ दिया। आरती की घरवालों ने छोटू को एक कमरे में बंद कर दिया।
लड़के के परिजन के अनुसार उनके घर में 10-12 लोगों ने मिल कर छोटू को बहुत पीटा। छोटू को लाठी डंडे से पीटने के बाद उसे इलेक्ट्रिक शॉक दिया गया। लड़के के परिजनों ने ये भी बताया लड़के के ख़राब स्थिति की जानकारी आरती(प्रेमिका) ने चोरी छुपके दी।
फिलहाल, आरती भी छोटू के घर पर है, क्योंकि उसे भी बहुत मारा पीटा गया है। उसका इलाज छोटू के घरवाले करवा रहे है। इस पूरी घटना पर छोटू के पिता का कहना है कि उन्होंने अपना बेटा खोया है अब आरती को नहीं खो सकते।
लड़के को बचाने गए उसके परिजनों और दोस्तों ने बताया कि लड़की के घर वालों ने उन्हें घर के अंदर नहीं जाने दिया पर छोटू पानी के लिए चिल्ला रहा था।
न उसे पानी दिया गया न किसी से मिलने दिया गया। छोटू के दोस्तों ने बताया इतनी बेरहमी से उसकी पिटाई की गई की उसके हाथ से सभी नाखूनों को निकाल दिया।
6 जून की सुबह करीब 4 बजे आरती ने छोटू के घरवालों को बताया कि उसके घर वाले किस तरह की दरिंदगी कर रहे हैं। ऐसे में भी बड़ी बात ये है कि छोटू के मरने के बाद भी उसके पिता उमेश यादव के पिता लड़की की सलामती चाहते हैं।
उन्होंने बताया जन्मदिन के बहाने से लड़की की भाभी ने उसे बुलाया, दोनों को बहुत मारा और अलग अलग कमरों में बंद कर दिया। उसे इतना मारा गया और उसके बाद उसे करेंट देकर मार दिया गया।
ऐसे में बड़ी बात ये हैं कि अब छोटू के पिता को आरती में अपने बेटे की छवि दिख रही है। वे उसका पूरा ख्याल रख रहे हैं, उसका इलाज कराया जा रहा है।
आपको बता दें छोटू के घरवालों के अनुसार छोटू की हत्या 10-12 लोगों ने मिलकर की है। पर हिरासत में केवल लड़की के पिता और उसके भाई हैं। ऐसे में इनकी डिमांड है कि जितने भी लोग इस कृत्य में शामिल थे उन सभी को सजा होनी चाहिए। आपको बता दें मौके पर जब छोटू के पिता पहुंचे थे तो उन्हें भी अपने बेटे से मिलने नहीं दिया गया था और शादी के झूठे वादों में लड़की के घर वालो ने फसा रखा था।

न जानें देश में झूठी शान के चक्कड़ में कितने ऑनर किलिंग, प्रेमी युगल को मौत के घाट उतार दिया गया। खाप पंचायतों में तालिबानी फैसले से जीना मुहाल हो गया।ऐसे घटिया सोच वाले और निर्णय लेने वाले कभी आईना के सामने अपनी तस्वीरों को देखना ,नंगे ही नंगे नज़र आओगे।
पूरा जीवन ऐसे ही उल्टे सीधे काम करने में बीते होंगे।आरती ने अपने घर वाले की करतूतें दुनिया के सामने लाकर नंगा कर दी, जो काबिले तारीफ़ है।प्यार की ऐसी मिसाल की दुनिया आरती पर फख्र करेगी।
