पटना में पति-पत्‍नी की हत्‍या, बिहार में लगातार दूसरे दिन हुई इस तरह की वारदात

Share this

खुसरूपुर भोजपुर के बाद अब राजधानी पटना में बड़ी वारदात हो गई है। भोजपुर की तरह यहां भी पति-पत्‍नी की हत्‍या कर दी गई है। मामला खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर लोदीपुर गांव की है। यहां शुक्रवार की देर रात अरुण सिंह एवं उनकी पत्‍नी मंजू देवी की गोली मारकर हत्‍या कर दी। फायरिंग में भूषण सिंह के पुत्र टुनटुन सिंह (22) एवं बैजू सिंह के पुत्र सुधीर कुमार (12) भी घायल हो गए। इनमें टुनटुन की हालत गंभीर है। दोहरे हत्याकांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार सुबह बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर शव रख आवागमन बाधित कर दिया। घटनास्‍थल पर ग्रामीण एसपी विनीत कुमार, एसडीओ मुकेश रंजन, एसडीपीओ राजेश कुमार मांझी पहुंचे। वे लोगों को समझाने में जुटे हैं।

पहले पति और फिर पत्‍नी के सिर में मारी गोली

बताया जाता है कि अरुण सिंह का जमीन विवाद गांव के बौधु सिंह से चल रहा था। जमीन की मापी को लेकर दिन में झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि इन लोगों ने बाहर से भी अपराधियों को बुलाया था। रात करीब 10 बजे अरुण सिंह के घर पर इनलोगों ने हमला बोल दिया। यह देखकर अरुण सिंह जान बचाने के लिए छत पर छिप गए। लेकिन अपराधी उन्‍हें ढूंढते हुए छत पर पहुंच गए और उनके सिर में गोली मार दी। इसके बाद दूसरे घर में घुसकर अरुण सिंह की पत्‍नी मंजू देवी की भी गोली मारकर हत्‍या कर दी। इसके बाद भी वे अंधाधूंध फायरिंग कर रहे थे। इसमें टुनटुन और सुधीर जख्‍मी हो गए।

गोलीबारी की आवाज सुन घरों में दुबके लोग
देर रात गोलीबारी की घटना से गांव में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबक गए। गांव वालो के अनुसार हमलावरों ने तकरीबन एक सौ राऊंड फायरिंग की। हमलावरों के जाने के बाद आनन-फानन में सभी को अस्‍पताल ले जाया गया। टुनटुन को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया जबकि सुधीर का गांव में ही इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा एसडीपीओ राजेश कुमार मांझी,थानाध्यक्ष चंद्रभानु सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। आरो‍पितों के घरों की तलाशी ली गई। सभी फरार थे। घटनास्थल के आसपास से पुलिस ने दर्जन भर से अधिक खोखा बरामद किया।

दो घंटे तक लोगों ने बाधित रखा आवागमन

घटना के बाद पति-पत्‍नी का शव गांव में ही पड़ा था। शनिवार सुबह करीब सुबह पांच बजे दोनों शव को फोरलेन पर जाम लगा दिया। थानाथ्यक्ष की रवैए से स्वजन एवं ग्रामीण खासे नाराज हैं।

ग्रामीणों की मांग पर ग्रामीण एसपी विनीत कुमार,एसडीओ मुकेश रंजन,एसडीपीओ राजेश कुमार मांझी जामस्थल पर पहुंचे।काफी मनुहार के बाद ग्रामीणों ने शव पुलिस को सौंप दिया। दो घंटे बाद सड़क पर आवागमन शुरू हुआ।

अब पटना में पति-पत्‍नी की हत्‍या, बिहार में लगातार दूसरे दिन हुई ऐसी वारदात

भोजपुर के बाद अब राजधानी पटना में बड़ी वारदात हो गई है। भोजपुर की तरह यहां भी पति-पत्‍नी की हत्‍या कर दी गई है। मामला खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर लोदीपुर गांव की है। यहां शुक्रवार की देर रात अरुण सिंह एवं उनकी पत्‍नी मंजू देवी की गोली मारकर हत्‍या कर दी।

फायरिंग में भूषण सिंह के पुत्र टुनटुन सिंह (22) एवं बैजू सिंह के पुत्र सुधीर कुमार (12) भी घायल हो गए। इनमें टुनटुन की हालत गंभीर है। दोहरे हत्याकांड से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार सुबह बख्तियारपुर-पटना फोरलेन पर शव रख आवागमन बाधित कर दिया। घटनास्‍थल पर ग्रामीण एसपी विनीत कुमार, एसडीओ मुकेश रंजन, एसडीपीओ राजेश कुमार मांझी पहुंचे। वे लोगों को समझाने में जुटे हैं।

पहले पति और फिर पत्‍नी के सिर में मारी गोली

बताया जाता है कि अरुण सिंह का जमीन विवाद गांव के बौधु सिंह से चल रहा था। जमीन की मापी को लेकर दिन में झगड़ा हुआ था। इसी विवाद में घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है। पीड़ित पक्ष के लोगों ने बताया कि इन लोगों ने बाहर से भी अपराधियों को बुलाया था। रात करीब 10 बजे अरुण सिंह के घर पर इनलोगों ने हमला बोल दिया। यह देखकर अरुण सिंह जान बचाने के लिए छत पर छिप गए। लेकिन अपराधी उन्‍हें ढूंढते हुए छत पर पहुंच गए और उनके सिर में गोली मार दी। इसके बाद दूसरे घर में घुसकर अरुण सिंह की पत्‍नी मंजू देवी की भी गोली मारकर हत्‍या कर दी। इसके बाद भी वे अंधाधूंध फायरिंग कर रहे थे। इसमें टुनटुन और सुधीर जख्‍मी हो गए।

गोलीबारी की आवाज सुन घरों में दुबके लोग
देर रात गोलीबारी की घटना से गांव में दहशत फैल गई और लोग घरों में दुबक गए। गांव वालो के अनुसार हमलावरों ने तकरीबन एक सौ राऊंड फायरिंग की। हमलावरों के जाने के बाद आनन-फानन में सभी को अस्‍पताल ले जाया गया। टुनटुन को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया जबकि सुधीर का गांव में ही इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फतुहा एसडीपीओ राजेश कुमार मांझी,थानाध्यक्ष चंद्रभानु सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। आरो‍पितों के घरों की तलाशी ली गई। सभी फरार थे। घटनास्थल के आसपास से पुलिस ने दर्जन भर से अधिक खोखा बरामद किया।

दो घंटे तक लोगों ने बाधित रखा आवागमन

घटना के बाद पति-पत्‍नी का शव गांव में ही पड़ा था। शनिवार सुबह करीब सुबह पांच बजे दोनों शव को फोरलेन पर जाम लगा दिया। थानाथ्यक्ष की रवैए से स्वजन एवं ग्रामीण खासे नाराज हैं।ग्रामीणों की मांग पर ग्रामीण एसपी विनीत कुमार,एसडीओ मुकेश रंजन,एसडीपीओ राजेश कुमार मांझी जामस्थल पर पहुंचे।काफी मनुहार के बाद ग्रामीणों ने शव पुलिस को सौंप दिया। दो घंटे बाद सड़क पर आवागमन शुरू हुआ।

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण:- प्रशांत किशोर।

पटना। जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जन सुराज के…

फतुहा नदी थाना ने बड़ी शराब खेप किया बरामद..

फतुहा। नदी थाना पुलिस ने जेठुली के समीप रेलवे ट्रैक व स्टेट हाइवे के बीच में 208 केन बियर तथा 19 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि पुलिस को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *