अररिया, वरीय संवाददाताजिले के 39 केन्द्रो पर 15 फरवरी से मैट्रिक परीक्षा शुरू होगी। परीक्षा में जिले के 32102 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें 15539 छात्र व 16573 छात्रा शामिल हैं।
यानी इस परीक्षा में लड़का से कहीं अधिक लड़कियां शामिल होंगी। परीक्षा की
प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण पर है। दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियिुक्ति की जा रही है। केन्द्राधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिया गया है। डीईओ राज कुमार ने बताया कि जिले के 39 केन्द्रों में अररिया जिला मुख्यालय के 20 व फारबिसगंज अनुमंडल मुख्यालय के 19 केन्द्र शामिल हैं। परीक्षा 15 से 23 फरवरी तक होगी। इंटर परीक्षा के विपरीत मैट्रिक परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा हॉल जाने पर पाबंदी रहेगी। पहली पाली की परीक्षा 9. 30 बजे से शुरू हो जायेगी। नौ बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जायेगा। दूसरी पाली दो बजे से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश का समय 1.30 बजे तक प्रवेश करना जरूरी है।
शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है।
शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं।
किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं।
अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे।
शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है।
Contact Us 9470065061