18 साल बाद भारत में दिखेगा शनि का चंद्रग्रहण, कुछ घंटों के लिए रात में देख सकते हैं..

Share this

 अक्सर बादल में छिपने वाला चांद अपनी ओट में शनि को छिपाने वाला है। 18 साल बाद भारत में यह दुर्लभ खगोलीय नजारा देखा जा सकेगा। भारत में 24-25 जुलाई की मध्य रात्रि में यह नजारा दिखेगा। इस समय शनि चंद्रमा के पीछे छिप जाएगा और चंद्रमा के किनारे से शनि के वलय नजर आएंगे। दुनियाभर के अंतरिक्षवेत्ता इसके अध्ययन की तैयारी कर रहे हैं।

ये होगा रात का समय : आचार्य जितेंद्र शुक्ल ने बताया कि 24 जुलाई की रात 1.30 बजे के बाद आसमान में यह दृश्य देखने को मिलेगा। रात 1:44 बजे चंद्रमा शनि ग्रह को अपने पीछे पूरी तरह छिपा लेगा। 2:25 बजे शनि ग्रह चंद्रमा के पीछे से निकलता हुआ नजर आएगा।

श्रीलंका, म्यांमार और चीन में भी देख सकेंगे

यह नजारा भारत के अलावा अलग-अलग समय पर श्रीलंका, म्यांमार, चीन और जापान में भी देखा जा सकेगा। शनि के चंद्रग्रहण की इस घटना को ‘लूनर ऑकल्टेशन ऑफ सैटर्न’ का नाम दिया गया है। अपनी गति से चल रहे दोनों ग्रह जब रास्ता बदलते हैं तो शनि चंद्रमा के पीछे से उगता हुआ दिखाई देता है। सबसे पहले शनि के वलय नजर आते हैं। खगोलीय घटना पर रुचि रखने वाले लोगों और शोधकर्ता इसके लिए उत्सुक हैं।

तीन महीने बाद दोबारा दिखेगा यही नजारा

वैज्ञानिकों के अनुसार, इस नजारे को केवल आंख से देखा जा सकेगा। हालांकि शनि के छल्ले देखने के लिए छोटी दूरबीन का इस्तेमाल करना पड़ेगा। अंतरिक्ष जिज्ञासुओं के लिए खुशखबरी यह है कि तीन महीने बाद यह नजारा दोबारा भारत में दिखेगा। वेदांत पांडेय ने बताया कि बादलों के कारण अगर जुलाई में इसे नहीं देखा जा सका तो 14 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा। 14 अक्टूबर की रात दोबारा शनि का चंद्रग्रहण आसमान साफ देखा जा सकेगा। 

Shankhnaad Times

शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है। शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है।शंखनाद टाइम्स के संस्थापक योगेश कुमार शुक्ला योगी जो निर्भीक होकर, और निष्पक्ष रूप से समाचार को प्रसारित करते हैं। किसी भी मीडिया को चौथा स्तंभ बताया जाता है,अगर प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं। अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे। शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के प्रति समर्पित है। Contact Us 9470065061

Related Posts

समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण:- प्रशांत किशोर।

पटना। जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि समाज को सही दिशा देने में चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जन सुराज के…

जानिए आज का राशिफल, किन राशि वालों को होगा फायदा या होगा नुकसान..

चन्द्रराशिः मेष राशिफल (28 जुलाई, 2024)उदास और अवसादग्रस्त न हों। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा को सही तरीक़े से इस्तेमाल करें तो वह काफ़ी फ़ायदेमंद साबित होगी। जितना आपने सोचा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *