पटना (अनीसाबाद): स्थानीय राम लखन सिंह यादव कॉलेज, अनिसाबाद के छात्रों में होली के पावन अवसर पर भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।
मुख्य अतिथि का स्वागत .
समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के शासी निकाय के अध्यक्ष व पालीगंज के विधायक कॉम संदीप सौरभ रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया।
कॉम संदीप सौरभ ने कॉलेज के विकास के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की। उन्होंने कहा कि कॉलेज के ढांचे को और भी बेहतर बनाने के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे। वहीं प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने होली को मित्रवत प्रेम, शांति और भाईचारे का प्रतीक बताया।
इस समारोह में कॉलेज के विद्वानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उपस्थित मुख्य सदस्यों में
प्रो. कुमारी तेजस्विनी , प्रो. रामबिनेश्वर सिंह, प्रो. बी.डी. यादव, प्रो. अशोक यादव, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. वीरेंद्र प्रसाद यादव, प्रो. राय श्रीपाल सिंह।
शिक्षक सदस्य: प्रो. शंकर साह , प्रो. ममता रानी, प्रो. मनीष भारती, प्रो रोहित भारती, प्रो. अविनाश सिंह, डॉ. आनंदी प्रसाद यादव, प्रो. कुमारी सुन्दरम, प्रो. प्रसिद्ध कुमार, प्रो. घनश्याम चौधरी, प्रो. उस्मानी, प्रो. रमेश कुमार, प्रो. संगीता कुमारी, प्रो. आरती कुमार, नूतन दास.
सहकर्मी सदस्य: प्रो. रोहित कुमार , प्रो. हरेन्द्र कुमार , प्रो. अभय कुमार (भूगोल), प्रो. कुमार अमित , डॉ परास नाथ यादव।
सहयोगी कर्मचारी: लिली रूबी दास इंदुभूषन, मो. मिराज सहित कई अन्य सदस्य मौजूद थे ।
