राष्ट्रपति भवन एवं बिहार सरकार में कार्यरत कलाकार अधिकारी सहित 7 को दिया गया प्रतिष्ठित ‘ बिहार विभूति अवार्ड ‘
पटनाइट्स को होली के मूड में लाने के लिए रंगारंग आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया है।

आज को भागवत नगर स्थित राजमहल होटल के प्रेक्षागृह में बिहार स्वास्थ्य एवं शिक्षा परिषद , कंकड़बाग पटना की ओर से फूलों से सराबोर रंगोत्सव के बीच आयोजित ” बिहार विभूति अवार्ड ‘ समारोह में अलग – अलग क्षेत्रों के सात विशिष्ट लोगों को सम्मानित करने किया गया।

आयोजक के सूत्रधार विश्वमोहन चौधरी संत ने बताया कि दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में कार्यरत अधिकारी मई ( नालन्दा ) निवासी इंजीनियर राकेश कुमार , बिहार प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ राज्यस्तरीय अधिकारी

उमाशंकर राम, वरीय रंगकर्मी सुरेश कुमार हज्जु एवं लोक कलाकार गायक अविनाश मगहिया को कला व संस्कृति के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये अमूल्य योगदान, समाज सेवा में सोमेंद्र सुमन तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में मोहम्मद कमर रिजवी,

पर्यावरण के क्षेत्र में रंजन कुमार उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
आयोजन में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, ग्रामीण विकास विभाग एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार, यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अजय यादव, प्रदर्श कला के क्षेत्र में बिहार सरकार से सर्वोच्च ‘ राष्ट्रीय सम्मान ‘ प्राप्त प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रसाद रत्नेश्वर, वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक चोपड़ा, कृष्ण मोहन झा ज्योतिषी,शशि शेखर आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर लोक कलाकारों द्वारा होली गीतों के साथ -साथ अन्य रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियाँ दी,जिसमें कलाकार विनोद पंडित, रिया कुमारी स्वीटी कुमारी राशि कुमारी
सुरेंद्र कुमार अमन कुशवाहा रत्ना देवी कुमारी,नीलम सिंह, अरुण कुमार गौतम, प्रियंका श्रीवास्तव,शबनमपरवीन,काज मनीता पाठक, कौशल्या देवी संगीता शर्मा आदि प्रमुख थी।
