नेपाल-भारत खुला संवाद समुह के तत्वाधान में “बाढ़ विपत- आर और पार” विषय पर आयोजित हुआ अंतर क्रिया कार्यक्रम।

Share this

  • बाढ़ से मरने वालों लोगों के प्रति मोमबत्तियां जला दी गई श्रद्धांजली

मधुबनी/सुमित कुमार राउत

पड़ोसी देश नेपाल के जनकपुरधाम में नेपाल-भारत खुला सीमा संवाद समुह के द्वारा “बाढ़ विपत- आर और पार” विषय पर अंतर क्रिया कार्यक्रम जनकपुर के एक निजी होटल के सभागार में प्रदेश सचिव श्याम सुंदर सिंह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें दर्जनों लोगों ने भाग लिया।


इस कार्यक्रम बाढ़ में डुबने से हुए मृत्यु लोगों को मोमबत्ती जलाकर शोक प्रकट व श्रद्धांजली अर्पित करते हुए अंतर क्रिया कार्यक्रम का शुरुआत करते हुए नेपाल-भारत में बाढ़ से हो रहे तबाही व बर्बादी के समाधान पर उपस्थित लोगों ने विस्तार रूप से चर्चा किए।
इस कार्यक्रम में “बाढ़ नियंत्रण” इसका कारण और निदान, बाढ़ से नेपाल और भारत (बिहार) में धन जन की होने वाली हानि को रोकने पर काफी विस्तार से चर्चा हुयी। साथ ही नदियों के संरक्षण एवं संबर्धन नीति, गाद्(सिल्ट) से हाँफ रही नदियों में गाद् नियंत्रण तथा जल ग्रहण क्षमता मे वृद्धि, बिहार तथा उत्तर प्रदेश के अधिकांश नदियों के उदगम स्थल “चुरे पहाड़” का अनिवार्य संरक्षण, चुरे तथा वन विनाश को अविलंब रोकने एवं नदियों के जल ग्रहण क्षेत्र से छेड़छाड़ नही करने तथा नदियों को अबिरल निश्छल बहने देने जैसे विषयों पर गंभीर विमर्श हुआ।
इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव झा के द्वारा बाढ़ पर तथ्य परक कार्य पत्र प्रस्तुत किया गया।

मौके पर मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के वरिष्ठ पत्रकार ललित झा ने सांदर्भिक कार्यक्रम मे अतिथि वक्ता के रूप में कहा कि सभी लोगों ने जलवायु परिवर्तन के अनुकूल नदी और जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने, बाढ़ प्रबंधन पर समय रहते कार्य करने की मांग नेपाल तथा भारत सरकार से की। यदि दोनों देश मिलकर नदी तथा बाढ़ प्रबंधन पर मिलकर कार्य करे तो बाढ़ से प्रति वर्ष होने वाले सैकड़ों मौत तथा अरबों के नुकसान को काफी न्यून किया जा सकता है। आशा है इस कार्यक्रम से मिथिला क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में जन जागरण होगा और बाढ़ की विभीषिका को हम सभी कम करने में सफल होंगे।

अंतर क्रिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के भाकपा-माले के प्रखंड सचिव भूषण सिंह ने कहा कि हिमालय(नेपाल) से निकलने वाली कोशी नदी में बराह क्षेत्र- कमला नदी में शीशा पानी – बागमती नदी में नुनथर हाई डैम निर्माण करने की जरूरत है। क्योंकि वर्षो पूर्व भारत नेपाल सरकार के सहमति से हाई डैम बनाने की कार्य जापान के जापान इन्टरनेशनल कंस्ट्रक्शन लिमिटेड(जाइका) को दिया जा चूका है, लेकिन वापसी विवाद के कारण निर्माणाधीन है। साथ ही साथ
हिमालय और चूरा के साथ हो रहे छेड़छाड़ जैसे जंगल काटना पहाड़ को तोड़ने पर नियंत्रण होना चाहिए और नदियों कि नियमित सफाई हो, ताकि जल संग्रहण अधिक से अधिक कर सके और उक्त नदियों के अलावे अन्य छोटी छोटी नदियों कि सर्फिंली धाराओं पर मजबूती से नियंत्रण के लिए जरूरत अनुसार तटबंधों को बाढ़ से पूर्व निर्माण करने की जरुरत है, ताकि बाढ़ के साथ साथ सुखार का भी स्थाई निदान हो सके इस के लिए आम लोगों को सड़क से सदन तक बाढ़ व सुखार के स्थाई निदान के लिए जनांदोलन तेज करने कि बात कहे।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नेपाल कांग्रेस प्रदेश संसदीय दल के प्रदेश सभापति कृष्णा यादव, केन्द्रीय अध्यक्ष राजीव झा, महासचिव रामजी राय, जयनगर(भारत) के वरिष्ठ पत्रकार ललित झा, भाकपा-माले प्रखंड सचिव भूषण सिंह, दीपक यादव, तराई मधेश लोकतांत्रिक पार्टी के महिला नेत्री वीभा ठाकुर, बिंदु देवी, मूरली मनोहर मिश्र, हिमांशु चौधरी, संजय सिंह सहित दर्जनों पत्रकार,राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्त्ताओं ने भाग लिए।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    शक्ति उपासना का महापर्व दुर्गा पूजा की धूम, भक्ति गीतों से क्षेत्र गुंजायमान।

    मधुबनी जिला के रहिका प्रखंड अंतर्गत गांव सीमा मे शक्ति उपासना का महापर्व दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। पूजा समिति के सदस्यों के द्वारा श्रद्धालुओं…

    डॉ. हंस कुमार सिंह का सहायक प्राध्यापक के पद पर चयन से कॉलेज मे हर्ष का माहौल।

    आर.के. काॅलेज,मधुबनी के भौतिकी विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ. हंस कुमार सिंह का बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से सहायक प्राध्यापक पद के लिए चयन किया गया है। भौतिकी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *