आर.के. काॅलेज,मधुबनी के भौतिकी विभाग के अतिथि शिक्षक डॉ. हंस कुमार सिंह का बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग की ओर से सहायक प्राध्यापक पद के लिए चयन किया गया है। भौतिकी विषय में उनके चयन की खबर से काॅलेज में हर्ष का माहौल है।
मालूम हो कि डॉ. हंस कुमार सिंह वर्तमान में आर.के. काॅलेज में भौतिकी विषय में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। डॉ हंस कुमार सिंह ने अपने चयन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह सब अथक मेहनत और समर्पण की वजह से हुआ है। मैं भौतिकी विषय और विज्ञान को नई ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मालूम हो कि डॉ हंस छपरा के मूल निवासी हैं।
