मधुबनी शहर के काली मंदिर के गंगासागर पोखर में संदिग्ध अवस्था में एक अज्ञात व्यक्ति का बुधवार सुबह में शव मिला है। स्थानीय लोगों ने देखा तो इसके बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मधुबनी नगर थाना की पुलिस को दिया। मधुबनी नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार की उपस्थिति में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
वहीं मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के द्वारा एफएसएल की टीम को जानकारी दी गई है, जहा जांच कर चले गए। वही मृतक के शव की अब तक पहचाना नहीं हुई है।
मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया तथा घटना का जांच पड़ताल में मधुबनी नगर थाना की पुलिस जुट गई है।
