मधुबनी जिले के एसएमजे काॅलेज खाजेडीह के कर्मियों को तीन महीने बाद एक महीने का मानदेय मिला है। ढाई महीने तक लगातार चले धरना-प्रदर्शन के बाद गठित तदर्थ कमेटी के सचिव डाॅ. अमर कुमार की सजगता से दुर्गा पूजा के अवसर पर कर्मियों के खाते में मानदेय का राशि आरटीआईएस की जा सकी।
जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो.रामप्रसाद सिंह ने कहा कि सचिव से आदेश मिलने के चौबीस घंटे के भीतर मानदेय की राशि चार लाख छह हजार रुपए कर्मियों के खाते में भेज दी गई। तकनीकी कारणवश कुछ कर्मियों के खाते में राशि नहीं पहुंच पाई है।
मानदेय से वंचित कर्मियों के खाते में शीघ्र राशि भेज दी जाएगी।
