नम आँखों से माता की हुई विदाई, पूर्व मंत्री सह विधायक समीर कुमार महासेठ भी रहे मौजूद

Share this

मधुबनी में शुक्रवार को मां दुर्गा की विदाई नम आँखों से किया गया। शुक्रवार को पूजा-अर्चना के बाद विसर्जन जुलूस निकाला गया। खासकर महिलाओं ने मां दुर्गा को बेटी की तरह विदाई दी। आंखों में आंसू और मन में मां के प्रति अगाध भक्ति लिए महिलाएं विदाई गीत गाती हुई ढोल बजाते हुए विसर्जन स्थल की ओर बढ़ रही थीं।

नगर के गीलेशन,सप्ता,भगवती स्थान,भौवारा, कोतवाली चौक, बड़ी माता मंदिर एवं सभी पूजा-पंडाल एवं मंदिर में हर वर्ष इसी तरह मां दुर्गा की विदाई काफी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ की गई।
इस मौके पर हजारों की संख्या में महिलाएं मां के दर्शन करने के लिए नगर भर के सड़कों पर खड़ी होती हैं।
इस मौके पर पूर्व मंत्री सह नगर विधायक समीर कुमार महासेठ भी पूजा पंडाल एवं स्थानीय मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की, और आम जन बन कर लोगों से साथ सड़कों पर माता की विदाई के दौरान मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि यहां के पूजा की मान्यता है कि जो भी मांगते हैं, वह पूरा होता है। सबकी मुरादे पूरी होती हैं। बताया कि भक्तिमय माहौल में मां दुर्गा का आज विसर्जन हो रहा है। यहां का विसर्जन सबसे अलग इसलिए है, क्योंकि यहां भक्त माता को सड़कों पर निकल कर रंगोली बना कर विसर्जन करने का काम करते हैं। पूरे शहर का माहौल ऐसा लग रहा है, जैसे भक्ति में डूब गया हो। विसर्जन जुलूस के दौरान हर तरफ मां दुर्गा के जयकारे गूंज रहे थे। महिलाओं ने मां दुर्गा को फूल, चंदन और सिंदूर लगाकर श्रद्धा के साथ विदाई दी। बच्चों ने भी मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    खजौली प्रखंड में शांतिपूर्ण माहौल व नम आँखों से माँ की हुई विदाई, पुलिस रही मुस्तैद

    मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड भर में दुर्गा पूजा का त्योहार प्रखंड क्षेत्र में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। विभिन्न दुर्गा पूजा समिति द्वारा रविवार को माता दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की…

    बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत।

    बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गया। घटना जिले के बाबूबरही प्रखंड के महेशबाड़ा पंचायत के बेला बक्साही गांव की वार्ड संख्या-13 का है। शनिवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *