48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा मनाया गया पुलिस शहीद स्मृति दिवस।

Share this

जयनगर

मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कमांडेंट गोविंद सिंह भंडारी के पर्यवेक्षण मे वाहिनी मुख्यालय जयनगर एवं अधीनस्थ सीमा चौकियों में पुलिस शहीद स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कमांडेंट के द्वारा अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए बताया कि 21 अक्टूबर 1959 मे भारत चीन सीमा की रक्षा करते हुए केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के दस बहादुर जवानो ने हॉट स्प्रिंग लदाख में शहादत दी थी। उनकी तथा राष्ट्र सेवा मे पुलिस बलों के शहीद हुए जवानो की याद मे पुलिस शहीद स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है।

हमारे बहादुर जवानो ने देश की अखण्डता और सुरक्षा के लिए अपने बहुमूल्य प्राणों की आहुति दी है। उनकी शहादत को राष्ट्र सदा याद रखेगा। जवान देश सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद रहता है। जब भी जरूरत होती है, वह अपनी जान देने से भी पीछे नहीं हटता है। ऐसे शहीद जवानों के बलिदान व सेवा को नमन किया और उनके परिवार के प्रति भी आभार व्यक्त किया। गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट के द्वारा गत वर्ष 01/09/2023 से 31/08/2024 के बीच शहीद हुए सशस्त्र सीमा बल के दो शहीदों के नाम पढ़ कर याद किया गया। अंत में इस मौके पर शहीदों की याद में 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं जवानों के द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया और वाहिनी परिसर जयनगर में बने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

  • Sudhansu Kumar

    सुधांशू कुमार ( बिहार ब्यूरो ) शंखनाद टाइम्स। खबरों से समझौता नहीं।बिहार में हो रहे जातिवाद राजनीतिक से मैं खफा हूँ। समाज मे फैली हुई जाति वादी रूपी ज़हर को जड़ से दूर करने की मानसिकता के साथ,अपने लक्ष्य को अटल मानकर मैं पत्रकारिता में शामिल हुआ हूँ। जय बिहार,भारत माता की जय,जय सियाराम🙏। " सही लोग " " सही सोच " " समाज की आवाज़ " ✍️ खबरों से समझौता नही ✍️ 🇮🇳🚩

    Related Posts

    शराब धंधे के एक नामजद को भेजा गया जेल।

    खजौली मधुबनी जिले के खजौली थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के इनरवा ग्राम निवासी व शराब धंधे के एक नामजद आरोपी स्व. किशन यादव के…

    चांद का दीदार कर दिया अर्घ्य, सुहागिन महिलाओं ने व्रत रख की पति की लंबी आयु की कामना।

    मधुबनी सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रख कर अपने पति की लंबी आयु व परिवार की सुख-समृद्धि के लिए रविवार को करवा चौथ का व्रत रखा। सुबह से ही महिलाएं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *