
Share this
बिहार,, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कद बढ़ता ही जा रहा है।लगातार राष्ट्रवादी कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक हो रही है।
पार्टी ने तय कर लिया है कि 243 विधान सभा के प्रत्येक सीट पर चुनाव लड़ेगी।
आज रालोजपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं निवर्तमान जदयू प्रदेश महासचिव श्री चंदन झा ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बिहार के मीडिया प्रमुख श्री रंजन प्रियदर्शी एवं प्रवक्ता श्री ज्ञानेश्वर गौतम के नेतृत्व में आज राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उप मुख्यमंत्री महाराष्ट्र सरकार श्री अजीत दादा पवार और पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राज्य सभा श्री प्रफुल्ल पटेल की कार्य सैली से प्रभावित होकर आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता और बिहार प्रभारी श्री बृजमोहन श्रीवास्तव जी एवम राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रवेक्षक श्री सच्चिदानंद सिंह, प्रदेश अध्यक्ष श्री सूर्यकांत कुमार सिंह के नेतृत्व में आस्था वक्त किया।
मीडिया प्रमुख रंजन प्रियदर्शी ने कहा कि श्री झा के आने से पार्टी को चंपारण में मजबूती मिलेगी।
वही तवरेज आलम को पूर्वी चंपारण जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
स्वर्ण प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष श्री पंकज झा, श्रीमति विजेता बिस्वास, अतुल्य गुंजन, जितेंद्र शुक्ला, प्रभानंद तिवारी, मोहम्मद इमरान,कुमार बिशाल, प्रो. ईश्वर चंद्र त्रिपाठी , प्रो. कुमार गौरव आदि लोगो ने बधाई दी।