
Share this
बिहार विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी पार्टी जहां एक और तैयारी में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर नेताओं के दल बदलने की कवायद भी शुरु हो गई है। इसी कड़ी में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की ताकत और बढ़ने वाली है
दरअसल, आज पूर्व आईपीएस और भोजपुरी के बड़े स्टार ने पीके का दामन थाम लिया है।
दरअसल, चुनाव से पहले जन सुराज पार्टी अपने संगठन को विस्तार देने में जुटी है। पार्टी के संस्थापक और रणनीतिकार प्रशांत किशोर शुक्रवार को एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी और एक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे के पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।
मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजीपी और सारण (छपरा) निवासी जेपी सिंह जन सुराज का थाम लिए हैं। उन्होंने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) लेकर पुलिस सेवा को अलविदा कहा था। इसी कड़ी में भोजपुरी सुपरस्टार और मशहूर गायक रितेश पांडेय ने भी जनसुराज का दामन थाम लिया है।
पार्टी में नए चेहरों की एंट्री का यह सिलसिला नया नहीं है। कुछ दिन पहले ही चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर जन सुराज पार्टी का हाथ थामा था। प्रशांत किशोर ने खुद उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। वहीं जन सुराज में पूर्व अधिकारियों की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। पूर्व में बक्सर से लोकसभा चुनाव लड़ चुके पूर्व आईपीएस अधिकारी आनंद मिश्रा ने भी पार्टी की सदस्यता ली थी। हालांकि हाल के दिनों में वे पार्टी की गतिविधियों से कुछ दूर नजर आए हैं।
गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2023 को जन सुराज पार्टी की औपचारिक घोषणा की थी। इसके पहले उन्होंने दो वर्षों तक राज्यभर में पदयात्रा कर जनता से सीधा संवाद किया। उन्होंने ऐलान किया है कि जन सुराज पार्टी बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी को चुनाव आयोग से “स्कूल बैग” चुनाव चिन्ह भी आवंटित किया गया है। प्रशांत किशोर लगातार जन सुराज को एनडीए और महागठबंधन के विकल्प के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं।