Share this
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने श्री चंदन बोस को पार्टी का राष्ट्रीय प्रशासक नियुक्त किया गया।

चंदन बोस
राष्ट्रीय प्रशासक
इसके साथ ही बिहार के धरती के लाल मुंगेर जिले के निवासी प्रियंकर सिंह को राष्ट्रीय सह-प्रशासक बनाया गया।

प्रियंकर सिंह
राष्ट्रीय सह-प्रशासक
इस अवसर पर सूर्यकांत कुमार सिंह प्रदेश संयोजक बिहार ने राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अजित पवार उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र और राकांपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल सांसद राज्य सभा के प्रति आभार सहित धन्यवाद ज्ञापित करते हुए चंदन बोस को राष्ट्रीय प्रशासक और प्रियंकर सिंह को राष्ट्रीय सह-प्रशासक बनने पर मंगलमय शुभकामना और बधाई देते हुए कहा कि पार्टी हित में अच्छा हुआ और बिहार चुनाव पर भी इसका अचंभित करने वाला परिणाम रहेगा।
इस अवसर पर रंजन प्रियदर्शी प्रदेश महासचिव सह राज्य प्रमुख मिडिया सेल ने भी चंदन बोस और प्रियंकर सिंह को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि पार्टी में नये युग के शुरुआत हुई है ।
आगामी बिहार चुनाव पर इसके अच्छे परिणाम की हम कामना करते हैं।
इसके साथ ही पवन मिश्रा,प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रभानंद तिवारी,प्रदेश महासचिव,ज्ञानेश्वर गौतम प्रदेश प्रवक्ता अतुल्य गुंजन, प्रदेश महासचिव,कुमार विशाल प्रदेश महासचिव, जितेंद्र शुक्ल प्रदेश महासचिव, मुजम्मिल हुसैन प्रदेश महासचिव, डॉ.एम भारती प्रदेश महासचिव, रामजी रविदास, विजेता विश्वास प्रदेश महासचिव किरण सिंह प्रदेश महासचिव चंदन झा प्रदेश प्रवक्ता, हनी राज सिंह यादव, इमरान आलम प्रदेश अध्यक्ष युवा राकांपा,नियामत पटेल प्रदेश कार्यकारी छात्र अध्यक्ष सहित राकांपा बिहार प्रदेश के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।