बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को उनकी अद्वितीय खेल प्रतिभा के लिए माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कर-कमलों से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार–2025 से सम्मानित किया जाना गर्व का विषय है।
यह सम्मान उनकी मेहनत, अनुशासन और उज्ज्वल भविष्य की सशक्त पहचान है।
इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बिहार सरकार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
