शायद आप जानते होंगे या नहीं भी कि किसी भी उम्र में अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जा सकता है?
आइए हम आपको बताते हैं कैसे जन्म प्रमाण पत्र बनाया जा सकता है?
ज्यादातर लोग समझते हैं कि किसी महिला या पुरुष का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी अलग प्रक्रिया को फॉलो करना पड़ता है, जबकि ऐसा नहीं है।
आप www.dc.crsorgi.gov.in पोर्टल पर जाकर किसी भी उम्र में जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। यहां गौर करने वाली बात है कि किसी नवजात शिशु और बड़ी उम्र के महिला या पुरुष का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में डॉक्यूमेंट्स का फर्क आता है, और कुछ नहीं।
आपको www.dc.crsorgi.gov.in पोर्टल पर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने और डॉक्यूमेंट्स की जरूरतों को समझ कर आप किसी भी उम्र में आसानी से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
बर्थ सर्टिफिकेट / जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सबसे पहले crsorgi.gov.in पर जाएं और खुद को रजिस्टर करके अकाउंट /खाता बनाएं।
रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद, अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
लॉगिन करने के बाद, Apply for Birth Certificate पर क्लिक करें, फॉर्म खोलें और मांगी गई सभी जानकारी भरें। इसमें आपसे जन्म की तारीख, स्थान, माता-पिता से जुड़ी डिटेल्स मांगी जा सकती हैं।
फॉर्म भरने के साथ ही, पहले से तैयार डॉक्यूमेंट्स जैसे कि एसडीएम ऑर्डर, आईडी प्रूफ, या
डिस्चार्ज स्लिप पोर्टल पर अपलोड करें।
इसके बाद अपने आवेदन को सबमिट कर दें।
सबमिट करने के बाद एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर नोट कर लें। इ
सके जरिए आप इसी पोर्टल पर आकर अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर पाएंगे।
तो आप अब आसानी से घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।
आप हमें कमेंट के माध्यम से और जानकारी के लिए सूचना दे सकते हैं।
