पटना : बिहार शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास परिषद एवं
बिहार कलाश्री पुरस्कार परिषद पटना 20 के संयुक्त तत्वधान में गायन वादन एवं नृत्य विधा से जुड़े हुए
प्रतिभावान बच्चों को “बिहार बाल कलाश्रीअवार्ड” दिया गया।
सम्मान समारोह का उद्घाटन यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजसेवी इंजीनियर अजय यादव ने किया,मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार रिजवी थे।

आगंतुक अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ लेखक रंगकर्मी आलोक चोपड़ा ने किया।
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और परिषद के अध्यक्ष/ महासचिव विश्वमोहन चौधरी “संत”ने किया।
सम्मान पाने वाले बच्चे अद्विका चोपड़ा,स्वर चौधरी, सिमरन राजपूत, वंशराज, निवेद चौधरी, तेजस मौर्य, शोभराज, रेशमी कुमारीऔर शिवांश मौर्य ट्रॉफी सम्मान पत्र दिया गया।
संगीत कार्यक्रम में प्रख्यात मगही गायक अरुण कुमार गौतम के निर्देशन में और संगत सुरेंद्र प्रसाद,अमित कुमार के सहयोग से संजू सिंघानिया, संजू सिंह राजपूत, अंशिका कुमारी, शिवम कुमार,शिवांश चौधरी कृष्ण के भेष में,वैष्णवी कुमारी,अनामिका राज,खुशी कुमारी आदि ने बच्चों के इस सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह का चार चांद लगाए।

साथ ही बिहार शिक्षा एवं सांस्कृतिक विकास परिषद की ओर से एक महिला को जो समाज सेवा में जुड़ी रहती हैं ऐसे समाजसेवी पिंकी चौधरी को एकमात्र “बिहार सम्मान” दिया गया।
सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह के अंत में धन्यवाद ज्ञापन सूरज कुमार उर्फ मुन्ना ने किया।
