पटना
स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर पटना के सांस्कृतिक पुरुष और राष्ट्रीय /अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त विश्वमोहन चौधरी”सन्त” ने गहरा शोक व्यक्त किया है । सन्त जी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि लता जी निधन दुःखद है और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। लता मंगेशकर जी प्रख्यात पार्श्व गायिका थीं।

उन्हें भारत रत्न,पद्म विभूषण तथा दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। वे राज्यसभा की सदस्य रह चुकी थीं। आने वाली पीढ़ियां स्व० लता मंगेशकर जी को भारतीय कला और संस्कृति के एक दिग्गज गायिका के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। उनका निधन देश के लिए अपूरणीय क्षति है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया है।उक्त जानकारी पत्रकार और मीडिया प्रभारी आकाश कुमार ने दिया।
