गुजरात मे कांग्रेस के बागी नेता हार्दिक पटेल आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। गुजरात कांग्रेस के राज्य प्रमुख की भूमिका संभाल चुके हार्दिक पटेल अब बीजेपी के हो गए हैं।बता दें हार्दिक पटेल 11 बजे गुजरात के गांधीनगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर कमलम पहुंचे और पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद रहे।उन्होंने हार्दिक पटेल को सदस्यता दिलाई है। हार्दिक पटेल ने बीजेपी में शामिल होने से पहले कहा कि मैं आज एक नए चैप्टर की शुरुआत करने जा रहा हूं। मैं एक छोटे सिपाही के तौर पर भाजपा में काम करूंगा।
शंखनाद टाइम्स में आपका स्वागत है।
शंखनाद टाइम्स 2019 में शुरुआत की गई।सर्वप्रथम हिंदी मासिक पत्रिका के रूप में, और अब वेब पोर्टल, यूट्यूब चैनल के रूप में भी आपके समक्ष निष्पक्ष रुप से कोई भी समाचार प्रसारित करने में सक्षम है। प्रत्येक न्यूज़ प्रसारित करने वाली माध्यम निष्पक्ष रुप से समाचार प्रसारित करती है, तो निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार, अपराध खत्म किया जा सकता है, और हम इसी उद्देश्य के साथ शंखनाद टाइम्स को लेकर चले हैं।
अगर आपके समाज में भी कोई अन्याय हो रहा हो, किसी तरह का अपराध हो रहा हो, तो नि:संकोच संपर्क करें। हम आपकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करेंगे और न्याय दिलाने का काम करेंगे।
शंखनाद टाइम्स राष्ट्र के लिए समर्पित है।
Contact Us 9470065061